उत्तराखंडऑफबीटपर्यटनप्रेरणायूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

छह सदस्यीय पर्वतारोही दल ने किया माउंट भागीरथी शिखर पर सफल आरोहण

A six-member mountaineering team successfully scaled the Mount Bhagirathi peak.

खबर को सुनें


छह सदस्यीय पर्वतारोही दल ने किया माउंट भागीरथी शिखर पर सफल आरोहण

पांच अक्टूबर को गंगोत्री से भोजवासा के लिए रवाना हुआ था अभियान दल, 13 अक्टूबर को माउंट भागीरथी-द्वितीय चोटी पर पहुंचे पर्वतारोही, 16 अक्टूबर को गंगोत्री वापस लौटकर किया अभियान का समापन

देहरादून, 17 अक्टूबर 2026:  उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हिमालय की 6,512 मीटर ऊंची माउंट भागीरथी-द्वितीय चोटी का उत्तरकाशी के छह सदस्यीय पर्वतारोही दल ने सफल आरोहण किया है। तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए दल 13 अक्टूबर को दोपहर 2:10 बजे शिखर पर पहुंचा। सफल आरोहण के बाद सभी सदस्य सुरक्षित नंदनवन बेस कैंप लौटे और 16 अक्टूबर को गंगोत्री पहुंचकर अभियान संपन्न किया।

गाइड बिहारी सिंह राणा ने बताया कि दल ने पर्वतारोहण अभियान की शुरुआत पांच अक्टूबर को भोजवासा के लिए प्रस्थान कर की थी। छह अक्टूबर को दल नंदनवन
पहुंचा, जहां बेस कैंप स्थापित किया गया। इसके बाद दल ने आगे बढ़ते हुए एडवांस बेस कैंप बनाया। फिर 5,300 मीटर की ऊंचाई पर एक अन्य कैंप स्थापित कर शिखर की ओर चढ़ाई की तैयारी की। 13 अक्टूबर को दल ने तय रणनीति के तहत चढ़ाई शुरू की और दोपहर 2:10 बजे 6,512 मीटर ऊंची माउंट भागीरथी-द्वितीय चोटी पर पहुंचने में सफल रहा। यहां से दल नंदनवन बेस कैंप लौटा और 15 अक्टूबर को वापसी की शुरुआत की। 16 अक्टूबर को दल के गंगोत्री पहुंचने के साथ अभियान पूरा हुआ।

दल में गाइड बिहारी सिंह राणा के अलावा अमित सिंह गुसाईं, पर्वतारोही आलोक रावत, गौरव रावत, शैलेश सिंह व राहुल बिष्ट शामिल रहे। विदित हो कि माउंट भागीरथी-द्वितीय गंगोत्री नेशनल पार्क में स्थित भागीरथी पर्वत समूह की प्रमुख चोटियों में शामिल है। इसकी ऊंचाई और दुर्गम पर्वतीय परिस्थितियां आरोहण को चुनौतीपूर्ण बनाती हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button