अवार्डउत्तराखंडजागरूकतापुरस्कारमनोरंजनराष्ट्रीयव्यक्तित्वस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

20 से 22 नवंबर तक दिल्ली में होंगे छठे खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 

The 6th Khelo Masters National Games will be held in Delhi from November 20 to 22.

खबर को सुनें


20 से 22 नवंबर तक दिल्ली में होंगे छठे खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स

  • इसके तहत विभिन्न खेल स्पर्धाओं में 30 से लेकर 90 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कर सकेंगे प्रतिभाग

  • इस वर्ष फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, नेटबॉल, शूटिंग, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन व तैराकी सहित 10 खेलों की स्पर्धाएं होंगी आयोजित

देहरादून, 2 अक्टूबर 2026: छठे खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 से 22 नवंबर तक दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। इसके तहत विभिन्न खेल स्पर्धाओं में 30 से लेकर 90 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शैलेन्द्र सिंह ने पत्र के माध्यम से फाउंडेशन की उत्तराखंड इकाई को यह जानकारी दी।

खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय खेलों में फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, नेटबॉल, शूटिंग, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन व तैराकी सहित 10 खेलों की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। बताया कि वर्ष 2021 से उत्तराखंड के मास्टर्स खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। फुटबॉल व एथलेटिक्स स्पर्धाओं में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक अर्जित किए हैं। बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री व खेल मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

तीन नवंबर से शुरू होगा पंजीकरण

रावत ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए तीन नवंबर से 20 नवंबर तक पंजीकरण प्रक्रिया चलेगी। इच्छुक खिलाड़ी पंजीकरण एवं विस्तृत जानकारी के लिए व्हाट्सऐप नंबर 9319895526 पर संपर्क कर सकते हैं। बताया कि प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को ट्रैक सूट व टीम ड्रेस उपलब्ध कराई जाएगी।

21 अक्टूबर से पवेलियन ग्राउंड में प्रशिक्षण शिविर

राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर 21 अक्टूबर से देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से 8:30 बजे तक अभ्यास एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। रावत ने बताया कि खिलाड़ियों की तैयारी एवं प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी औऱ 10 नवंबर को चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की जाएगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button