उत्तराखंडऑफबीटजागरूकतापर्यटनप्रेरणाराष्ट्रीय

कालागढ़ में आज से मनेगा वन्य प्राणी सप्ताह, विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

Wildlife Week to be observed in Kalagarh starting today; various events to be organized.

खबर को सुनें


कालागढ़ में आज से मनेगा वन्य प्राणी सप्ताह, विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

एक से सात अक्टूबर तक जागरूकता रैली, स्वच्छता अभियान, विभिन्न प्रतियोगिताएं, हाथी सेवा, वन्यजीव प्रश्नोत्तरी के साथ आयोजित होंगे अन्य कार्यक्रम, कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र और कालागढ़ रेंज की ओर से हो रहा यह आयोजन


देहरादून, 30 अक्टूबर 2026 : वन, वन्य जीव और प्रकृति के प्रति लोगों में प्रेम एवं संरक्षण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से कालागढ़ में वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत आज से सात अक्टूबर तक 
जागरूकता रैली, स्वच्छता अभियान, विभिन्न प्रतियोगिताएं, हाथी सेवा, वन्यजीव प्रश्नोत्तरी और अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र और कालागढ़ रेंज की ओर से यह आयोजन हो रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत आज सुबह साढ़े सात बजे जागरूकता रैली के साथ होगी, जो कार्बेट टाइगर रिज़र्व की कालागढ़ रेंज  कार्यालय से शुरू होकर कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र होते हुए उत्तर प्रदेश सीमा के पुल तक जाएगी। रैली में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षु वन आरक्षी, स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी और प्रकृति प्रेमी शामिल होंगे। दो अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद सुबह नौ बजे ‘क्लीन कार्बेट-ग्रीन कार्बेट’ थीम पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसी दिन विद्यार्थियों के लिए ‘मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। 

तीन अक्टूबर को निबंध प्रतियोगिता होगी। इसमें कनिष्ठ वर्ग के लिए ‘वन्यजीवों का महत्व’ और वरिष्ठ वर्ग के लिए ‘पारिस्थितिकी में हाथी का योगदान’ विषय निर्धारित किया गया है। चार अक्टूबर को हाथी सेवा, पांच अक्टूबर को रामगंगा कैचमेंट क्षेत्र में स्वच्छता अभियान और शाम को वालीबाल मैच आयोजित होगा। छह अक्टूबर को वन्यजीव प्रश्नोत्तरी और वन्यजीव एवं पर्यावरण संबंधी फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। सात अक्टूबर को मानव-वन्यजीव संघर्ष विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण और समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी नंदकिशोर रूबाली ने बताया कि कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button