अवार्डउत्तराखंडऑफबीटराष्ट्रीयसम्मानसाहित्य सम्मान

साहित्यकार सत्यानंद बडोनी को ‘साहित्य गौरव’ सम्मान

Writer Satyanand Badoni honoured with the ‘Sahitya Gaurav’ award.

खबर को सुनें


साहित्यकार सत्यानंद बडोनी को ‘साहित्य गौरव’ सम्मान

लखनऊ की साहित्यिक संस्था युगधारा फाउंडेशन की ओर से अयोध्या धाम  के राम लला पैलेस सभागार में प्रदान किया गया उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान

देहरादून, 22 सितंबर 2026 : उत्तराखंड के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सत्यानन्द बडोनी को लखनऊ  की  साहित्यिक संस्था युगधारा फाउंडेशन की ओर से अयोध्या के राम लला पैलेस सभागार में ‘साहित्य गौरव’ सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं में योगदान के लिए प्रदान किया गया।

डाॅ. बडोनी ने  सीधी ( मध्य प्रदेश ) के वयोवृद्ध साहित्यकार डॉ श्रीनिवास शुक्ल ‘सरस’ की हिन्दी कविताएं गढ़वाली में अनुवादित की हैं । साहित्यिक पुस्तक द्वादशायतन में डॉ. बडोनी के अलावा असमिया, कुमाऊंनी, मराठी, राजस्थानी, छत्तीसगढ़ी, मालवी, बुन्देली व बघेली के साहित्यकारों को भी स्थान मिला है। डॉ. बडोनी ने बताया कि देशभर के साहित्यकारों को ऐसी प्रतिष्ठित पुस्तकों में स्थान मिलना अपने आप में गौरव का विषय है। इससे गढ़वाली को अन्य हिंदी और अहिंदी भाषायी राज्यों में पहचान मिलेगी। साथ ही गढ़वाली का विस्तार भी होगा। उन्होंने कहा कि हमें भी गढ़वाली के साहित्य का इसी तरह अन्य बोली-भाषाओं में अनुवाद करना चाहिए।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button