उत्तराखंडऑफबीटदुर्घटना

तुंगनाथ ट्रेक पर 400 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला यात्री की मौत

Female traveler dies after falling into a 400-meter-deep gorge on the Tungnath trek.

खबर को सुनें


तुंगनाथ ट्रेक पर 400 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला यात्री की मौत

रविवार शाम की है यह घटना, तुंगनाथ दर्शन को जा रही थी दिल्ली निवासी 26 वर्षीय महिला यात्री, मध्यरात्रि तक हाेती रही ढूंढ-खोज, खाई से आती रहीं चीखने की आवाजें, दुर्गम रास्ता व घना अंधेरा होने के कारण रोकना पड़ा अभियान

देहरादून, 21 सितंबर 2026 : तृतीय केदार तुंगनाथ धाम की यात्रा पर आई  महिला श्रद्धालु की खाई में गिरकर मौत हो गई। महिला अकेले यात्रा पर आई थी, उसकी पहचान दिल्ली के रोहतास नगर निवासी 26-वर्षीय पूजा साहनी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम पैदल मार्ग पर गणेश मंदिर के समीप महिला अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद
कई घंटे तक खाई से महिला के चीखने की आवाजें सुनाई देती रहीं। रेस्क्यू टीमों ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन दुर्गम रास्ता और घना अंधेरा होने के कारण रात करीब 12:30 बजे अभियान को रोकना पड़़ा।

सोमवार सुबह करीब 7:10 बजे एसडीआरएफ की टीम ने दोबारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रावण शिला से नीचे की ओर तलाश करते हुए टीम करीब 400 मीटर गहरी खाई तक पहुंची, जहां महिला का शव पड़ा मिला। शव को स्ट्रेचर के जरिये करीब तीन किमी पैदल चलकर चोपता पहुंचाया गया।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button