उत्तराखंडऑफबीटजंगली जानवरों का शिकारदुर्घटनाभालू का आतंकभालू का हमला

भालू के हमले में धारकोट के वीरेंद्र घायल, शोर मचाने पर भागा

Virendra from Dharkot injured in bear attack; animal fled after he raised an alarm.

खबर को सुनें


भालू के हमले में धारकोट के वीरेंद्र घायल, शोर मचाने पर भागा

टिहरी जनपद की सिलोगी ग्राम पंचायत के धारकोट गांव का है मामला, गांव में काम करने जा रहे थे वीरेंद्र, झाड़ियों में छिपा हुआ था भालू, इस हमले के बाद से गांव में दहशत का माहौल

देहरादून, 14 सितंबर 2026: टिहरी जननद की ग्राम पंचायत सिलोगी के धारकोट गांव में सोमवार सुबह भालू ने हमला कर एक ग्रामीण को घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू मौके से भाग गया। घायल का जिला अस्पताल बौराड़ी में उपचार चल रहा है। सकलाना रेंज के रेंजर मदन रावत ने बताया कि घायल को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

धारकोट निवासी वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह गांव में वीबी-जी राम जी योजना के कार्य के लिए जा रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर भालू वहां से भागा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल वीरेंद्र को जिला अस्पताल नई टिहरी बौराड़ी ले जाया गया।

घटना के बाद सिलोगी, धारकोट और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। ग्रामीणों को वन्यजीवों से बचाव और सावधानी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा भालू को गांव से दूर रखने के लिए घरों में फोकस लाइट लगाई जाएंगी। वहीं, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष चंबा सूरज राणा, सुमना रमोला समेत ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा के मजबूत इंतजाम करने की मांग उठाई है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button