अवार्डउत्तराखंडऑफबीटपुरस्कारप्रेरणामनोरंजनयूथव्यक्तित्वसम्मान
नई दिल्ली में सजा उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा और संगीत का भव्य मंच, Young Uttarakhand Cine Awards 2026 में उत्कृष्ट कलाकारों का सम्मान
A grand stage set for Uttarakhand's regional cinema and music in New Delhi; outstanding artists honored at the Young Uttarakhand Cine Awards 2026.

नई दिल्ली में सजा उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा और संगीत का भव्य मंच, Young Uttarakhand Cine Awards 2026 में उत्कृष्ट कलाकारों का सम्मान
राजधानी के भारत मंडपम ऑडिटोरियम में रविवार शाम आयोजित हुआ सम्मान समारोह
वरिष्ठ रंगकर्मी एवं अभिनेता विमल बहुगुणा को Young Uttarakhand Lifetime Achievement Award
लोकगायक प्रीतम भरतवाण को Gopal Babu Goswami Legendary Singer Award
फीचर फिल्म रैबार को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का सम्मान
देहरादून, 31 अगस्त 2026: Young Uttarakhand Cine Awards (YUCA) 2026 की यादगार शाम उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा, लोकसंगीत और लोकसंस्कृति के नाम रही। रविवार को राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम ऑडिटोरियम में सजी इस शाम उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा एवं संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों, फिल्मकारों, गायकों, संगीतकारों और अन्य प्रतिभाओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ रंगकर्मी एवं अभिनेता विमल बहुगुणा को Young Uttarakhand Lifetime Achievement Award और लोकगायक प्रीतम भरतवाण को Gopal Babu Goswami Legendary Singer Award प्रदान किया गया।

फिल्म श्रेणी के अंतर्गत वर्ष 2025 में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स से सम्मानित कलाकार
-
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य भूमिका) : सुनील सिंह (फिल्म – रैबार)
-
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका) : करिश्मा शाह (फिल्म- घपरोळ) व कल्याणी गंगोला (फिल्म – द्वी होला जब साथ)
-
सर्वश्रेष्ठ खलनायक : कैलाश कंडवाल (फिल्म – घपरोळ)
-
सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार : दीपक बंगवाल (फिल्म – घपरोळ)
-
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता : दीपक रावत (फिल्म- खोली का गणेश)
-
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री : सुमन गौड़ (फिल्म – रैबार)
-
सर्वश्रेष्ठ छायाकार : धर्मेन्द्र सिसोदिया (फिल्म – रैबार)
-
सर्वश्रेष्ठ कहानी : शिशिर उनियाल-भगत सिंह सैनी (फिल्म – रैबार)
-
सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक : शिशिर उनियाल (फिल्म – रैबार)
-
सर्वश्रेष्ठ फिल्म : रैबार
-
सर्वश्रेष्ठ पृष्ठभूमि संगीत : विभू काशिव (फिल्म – रैबार)
म्यूजिक श्रेणी के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में विजेता कलाकार
-
सर्वश्रेष्ठ गीतकार : नरेन्द्र सिंह नेगी (गीत- कुs रैs होला छुंयाळ)
-
सर्वश्रेष्ठ संगीतकार : कुशाल सिंह नील (गीत- पंचाचूली देश)
-
सर्वश्रेष्ठ छायांकन : धर्मेन्द्र सिंह जेठा (गीत- मेरी माया रौली)
-
सर्वश्रेष्ठ गायक : गणेश मर्तोलिया (गीत- पंचाचूली देश)
-
सर्वश्रेष्ठ गायिका : रुचि जंगपांगी (गीत- पंचाचूली देश)
-
सर्वश्रेष्ठ विडियो निर्देशक : सिद्ध भोज (गीत- आख्युं बात)
-
सर्वश्रेष्ठ अभिनय (पुरुष) : मोहित घिल्डियाल (गीत- कुs रैs होला छुंयाळ)
-
सर्वश्रेष्ठ अभिनय (महिला) : करुणा श्रेष्ठ (गीत- पंचाचूली देश)
-
सर्वश्रेष्ठ गीत/प्रोडक्शन हाउस : पंचाचूली देश (चांदनी इंटरप्राइजेज प्रोडक्शन)
-
सर्वश्रेष्ठ फिल्म : रैबार (एक लाख रुपये की सम्मान राशि)





