अंतरराष्ट्रीयअवार्डउत्तराखंडऑफबीटपुरस्कारप्रेरणामनोरंजनयूथराष्ट्रीयव्यक्तित्वसम्मानस्पोर्ट्स

देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए हुआ ‘खतरों के खिलाड़ी’ का चयन

'Khatron Ke Khiladi' selected for Dehradun International Film Festival.

खबर को सुनें


देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए हुआ ‘खतरों के खिलाड़ी’ का चयन

  • पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी, रेफरी, इंटरनेशनल कोच एवं खेल विशेषज्ञ वीरेन्द्र सिंह रावत के जीवन संघर्ष पर बनी है यह डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म

  • देहरादून के PVR और Tula’s International School में दो अक्टूबर से होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन

देहरादून, 27 अगस्त 2026: पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी, रेफरी, इंटरनेशनल कोच एवं खेल विशेषज्ञ वीरेन्द्र सिंह रावत के जीवन और संघर्ष पर बनी डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म ‘खतरों के खिलाड़ी’ का चयन देहरादून में दो अक्टूबर से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय 11वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2026 के लिए हुआ है। 10 मिनट 29 सेकंड की इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण मुंबई की BI Sports Production के राकेश और प्रिया ने किया है। यह उत्तराखंड के खेल जगत के लिए गौरव की बात है।

फ़िल्म फुटबॉलर रावत के संघर्ष, खेल के प्रति समर्पण और युवाओं को नशे एवं अस्वस्थ जीवनशैली से दूर रखने के उनके अभियान को दर्शाती है। रावत पिछले 27 वर्षों से स्वयं और उनकी देहरादून फुटबॉल एकेडमी (DFA) पिछले 15 वर्षों से युवाओं को नशे व फास्ट फूड से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।  साथ ही उन्हें खेल के माध्यम से बेहतर और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। तमाम चुनौतियों से जूझते हुए आज 57 वर्ष की उम्र में भी रावत फिट रहकर युवाओं को खेल, अनुशासन, सकारात्मक सोच और संघर्ष के लिए प्रेरित कर रहे हैं। खेलों के विकास और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए उनके योगदान के चलते उन्हें अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

रावत ने बताया कि देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के निदेशक राजेश शर्मा ने फिल्म देखने के बाद ई-मेल के माध्यम से जानकारी दी कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ का चयन फिल्म फेस्टिवल के लिए हुआ है। फिल्म फेस्टिवल का आयोजन दो से चार अक्टूबर तक PVR और Tula’s International School में किया जाएगा। फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार एवं फिल्म जगत से जुड़े जाने-माने लोग शामिल होंगे। इस मौके पर रावत को सम्मानित भी किया जाएगा। बता दें कि रावत के जीवन पर इससे पहले भी एक शॉर्ट फिल्म बनाई जा चुकी है, जिसे गोवा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button