Blogअध्यात्मउत्तराखंडचारधाम यात्रातीर्थाटनधर्म-परम्पराएंराष्ट्रीयसंस्कृति

एक दिन बाद ही टूटा यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले यात्रियों का सर्वकालिक रिकॉर्ड, सोमवार को मां यमुना के दर्शन को पहुंचे16 हजार से अधिक यात्री 

The all-time record of pilgrims reaching Yamunotri Dham was broken just a day later, more than 16 thousand pilgrims reached to have darshan of Mother Yamuna on Monday

खबर को सुनें


एक दिन बाद ही टूटा यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले यात्रियों का सर्वकालिक रिकॉर्ड, सोमवार को मां यमुना के दर्शन को पहुंचे 16 हजार से अधिक यात्री

देहरादून, 18 मई 2026: एक दिन के अंतराल में ही यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले यात्रियों का सर्वकालिक रिकॉर्ड टूट गया। रविवार को जहां 15 हजार तीन यात्रियों ने धाम में दर्शन किये थे, वहीं सोमवार को यह आंकड़ा 16 हजार 136 पहुंच गया। यमुनोत्री यात्रा के इतिहास में यह एक दिन में मां यमुना के दर्शन करने वालों की सबसे बड़ी संख्या है।

उत्तरकाशी जिले में समुद्रतल से 10,804 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित यमुनोत्री धाम की यात्रा केदारनाथ धाम की तरह खासी चुनौतीपूर्ण है। यहां पहुंचने के लिए छह किमी की खड़ी चढ़ाई तय करनी पड़ती है। उस पर पैदल मार्ग बेहद संकरा और फिसलन भरा है। बावजूद इसके इस बार यमुनोत्री धाम में यात्रियों का सैलाब उमड़ रहा है। 30 दिन में दो लाख 78 हजार 411 यात्री यमुनोत्री धाम पहुंच चुके हैं यानी औसत देखें तो नौ हजार से अधिक यात्री प्रतिदिन यमुनोत्री दर्शन को पहुंच रहे हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा कि मौसम अनुकूल रहने पर इस बार यात्रियों का आंकड़ा नया रिकॉर्ड बना सकता है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button