अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

इस दिन से होंगे AULI में नेशनल विंटर गेम्स, तिथि हुई फाइनल

National Winter Games to be held in Auli from this day, date finalized

खबर को सुनें


इस दिन से होंगे AULI में नेशनल विंटर गेम्स, तिथि हुई फाइनल

पर्यटन विभाग के लगाई विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के प्रस्ताव पर मुहर, 12 से 16 फरवरी तक होगा AULI में नेशनल स्कीइंग गेम्स का आयोजन, देश के 11 राज्यों के साथ सेना, आइटीबीपी, बीएसएफ व सीआरपीएफ की टीमों ने दी गेम्स में हिस्सा लेने की सहमति

देहरादून, 3 फरवरी 2026: औली में नेशनल विंटर गेम्स के लिए विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से तय की गई तिथि पर पर्यटन विभाग ने मुहर लगा दी है। एसोसिएशन ने आयोजन के लिए 12 से 16 फरवरी की तिथि का प्रस्ताव पर्यटन विभाग को दिया था। औली में नेशनल विंटर गेम्स की तिथि घोषित होने से देशभर के खिलाड़ियों के साथ जोशीमठ के पर्यटन कारोबारियों में भारी उत्साह है।

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित औली के अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त नंदा देवी स्लोप पर शीतकालीन खेलों के लिए पर्याप्त बर्फ मौजूद है। यहां विंटर कार्निवल के साथ नेशनल स्कीइंग गेम्स का आयोजन प्रस्तावित था। रविवार को विंटर गेम्स एसोसिएशन ने देशभर के18 राज्यों की स्की फेंडरेशन से विचार-विमर्श के बाद तिथि का प्रस्ताव पर्यटन सचिव को भेजा था। सोमवार को पर्यटन विभाग के एसीईओ बीएल राणा ने पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारियों और विंटर गेम्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में इसके लिए 12 से 16 फरवरी की तिथि तय कर दी।

विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के सहसचिव एवं राष्ट्रीय स्की कोच अजय भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अब तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश व ओडिशा के अलावा सेना, बीएसएफ, आइटीबीपी और सीआरपीएफ की टीमें सहमति दे चुकी हैं। बताया कि औली नेशनल विंटर गेम्स के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां पर अल्पाइन, स्नो बोर्ड, नोडिक, स्की माउंटेनियरिंग सहित स्की के अन्य खेल आयोजित किए जाएंगे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button