शिक्षा

CBSE: इस दिन शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, दो बार होगी 10वीं की परीक्षा

खबर को सुनें


नई दिल्ली, 31 अक्टूबर 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट गुरुवार को जारी कर दी। बोर्ड के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। परीक्षा प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डा. संयम भारद्वाज ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम इस तरह तैयार किया गया है कि विद्यार्थियों को मुख्य और वैकल्पिक विषयों की परीक्षाओं के बीच पर्याप्त तैयारी का समय मिल सके।

10वीं की परीक्षा अब साल में दो बार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप, सीबीएसई ने इस बार 10वीं की परीक्षा पद्धति में बड़ा बदलाव किया है। अब कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित होगी। विद्यार्थी चाहें तो फरवरी सत्र की परीक्षा देने के बाद मई सत्र में दोबारा परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थी के सर्वोत्तम स्कोर को ही अंतिम माना जाएगा।

45 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

सीबीएसई के अनुसार, इस बार भारत सहित 26 अन्य देशों के लगभग 45 लाख छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाएं 204 विषयों में कराई जाएंगी। बोर्ड ने कहा कि एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा और परीक्षा केंद्रों में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर प्रतिबंध रहेगा। सीबीएसई ने बताया कि पहली बार डेटशीट परीक्षा शुरू होने से 110 दिन पहले जारी की गई है, ताकि विद्यार्थियों को तैयारी का पर्याप्त समय मिल सके।

जेईई मेन से नहीं टकराएंगी तारीखें

बोर्ड ने जेईई मेन 2026 के अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे आवेदन पत्र में अपनी 11वीं कक्षा की जानकारी अवश्य भरें, ताकि परीक्षा तिथियों में किसी तरह का टकराव न हो।

कक्षा 10वीं की प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल

विषय तारीख
गणित (स्टैंडर्ड व बेसिक) 17 फरवरी
गृह विज्ञान 18 फरवरी
अंग्रेजी 21 फरवरी
विज्ञान 25 फरवरी
कम्प्यूटर 27 फरवरी
संस्कृत 28 फरवरी
हिंदी 2 मार्च
पेंटिंग 6 मार्च
सामाजिक विज्ञान 7 मार्च
फ्रेंच 10 मार्च

कक्षा 12वीं की प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल

तारीख विषय
17 फरवरी बायोटेक्नोलॉजी
18 फरवरी शारीरिक शिक्षा
20 फरवरी भौतिकी
24 फरवरी अकाउंटेंसी
26 फरवरी भूगोल
28 फरवरी रसायन विज्ञान
2 मार्च उर्दू, संस्कृत
3 मार्च लीगल स्टडीज
5 मार्च मनोविज्ञान
9 मार्च गणित
12 मार्च अंग्रेजी
14 मार्च गृह विज्ञान
16 मार्च हिंदी
18 मार्च अर्थशास्त्र
23 मार्च राजनीति विज्ञान
25 मार्च कम्प्यूटर
27 मार्च जीव विज्ञान
28 मार्च बिजनेस स्टडीज
30 मार्च इतिहास
4 अप्रैल समाज शास्त्र
9 अप्रैल डाटा साइंस

 

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button