उत्तराखंडऑफबीट

यहां फसल काट रहे डीएम, जानिए क्यों

DM is harvesting crops here, know why

खबर को सुनें


यहां फसल काट रहे डीएम, जानिए क्यों

देहरादून, 17 अक्टूबर 2025 : जिलाधिकारी सविन बंसल शुक्रवार सुबह किसान की भूमिका में नजर आए। वे तहसील देहरादून के ग्राम आर्केडिया ग्रांट पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों संग धान की फसल कटाई प्रयोग में हिस्सा लिया। खेत में पहुंचकर डीएम ने खुद दरांती उठाई और किसानों के साथ मिलकर धान की बालियां काटीं।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेती हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसानों की मेहनत देश की असली ताकत है। उन्होंने बताया कि प्रयोग के दौरान 43.30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के प्लॉट से 17 किलो 500 ग्राम धान की उपज दर्ज की गई। यह आंकड़े जीसीईएस और सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किए गए, जिनका उपयोग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और औसत उपज के निर्धारण में किया जाएगा।

डीएम ने किसानों से आधुनिक तकनीक अपनाने, जल संरक्षण और फसल विविधीकरण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयोग न केवल फसल उत्पादन के आंकड़े सटीक बनाते हैं, बल्कि किसानों को अपनी मेहनत का वास्तविक मूल्य दिलाने में भी मददगार साबित होते हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button