उत्तराखंडस्वास्थ्य

कोल्ड्रिफ ही नहीं, इस कंपनी का भी कफ सीरप घर में है तो न करें इस्तेमाल… उत्पादन पर लगा दी गई है रोक

खबर को सुनें


हरिद्वार, 11 अक्टूबर 2025: अगर आपके घर में डा. पाल्स फार्मास्यूटिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का कफ सीरप या कोई और दवा रखी है, तो सावधान हो जाइए। उत्तराखंड औषधि नियंत्रण विभाग (एफडीए) ने हरिद्वार सिडकुल स्थित इस कंपनी के सभी दवाओं के उत्पादन पर रोक लगा दी है। साथ ही स्टोर में रखी तैयार दवाओं की बाजार में सप्लाई पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

एफडीए ने कंपनी का ड्रग मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस रद्द करने की संस्तुति राज्य औषधि आयुक्त कार्यालय को भेजी है। यह बड़ी कार्रवाई कंपनी द्वारा गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस के निर्धारित मानकों का पालन न करने पर की गई है।

ड्रग आयुक्त ताजबर सिंह के निर्देश पर विभाग ने दवा निर्माण और बिक्री में गड़बड़ी के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती और सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन की टीम ने कंपनी का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने कंपनी में कई गंभीर खामियां पाईं, जैसे दवाओं की गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली में लापरवाही, उत्पादन इकाई में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था, कच्चे माल के अनुचित भंडारण और तकनीकी मानकों की अनदेखी। इसके अलावा दवा निर्माण से जुड़े कई दस्तावेज अधूरे या गायब मिले।

टीम ने मौके से कई नमूने कब्जे में लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं, ताकि दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button