आपदाउत्तराखंडदुर्घटनायातायात

केदारनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, बाराबंकी के यात्री की मौत

A stone fell from a hill on the Kedarnath Highway, killing a passenger from Barabanki.

खबर को सुनें


केदारनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, बाराबंकी के यात्री की मौत

केदारनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से कार सवार पांच लोग घायल भी

देहरादून, 5 अक्टूबर 2025 :मानसून भले ही विदा हो गया हो, लेकिन पहाड़ों के दरकने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार शाम को केदारनाथ हाईवे पर कुण्ड और काकड़ागाड़ के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब ऊपर से गिरे भारी पत्थर की चपेट में एक कार आ गई। पत्थर गिरने से कार अनियंत्रित होकर सीधे नदी के किनारे जा गिरी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए।

सूचना मिलते ही डी.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ. और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कार में छह लोग सवार थे। सभी को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित किया, जबकि पांच अन्य घायल हैं।

दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों का विवरण :

  • मुकेश कुमार, पुत्र श्री विजय बहादुर मौर्य (उम्र 40 वर्ष), निवासी — जैयदपुर, शांति नगर, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। (डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित)

  • अंजलि मौर्य, पत्नी श्री मुकेश कुमार (उम्र 32 वर्ष), निवासी — जैयदपुर, शांति नगर, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

  • अमोली, पुत्री श्री मुकेश कुमार (उम्र 5 वर्ष), निवासी — जैयदपुर, शांति नगर, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

  • अरुण मौर्य, पुत्र श्री कुंज बिहारी मौर्य (उम्र 40 वर्ष), निवासी — केशरबाग, लोटेश रोड, जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

  • रचना, पत्नी श्री अरुण मौर्य, निवासी — केशरबाग, लोटेश रोड, जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

  • पिहू, पुत्री श्री अरुण मौर्य (उम्र 2.5 वर्ष), निवासी — केशरबाग, लोटेश रोड, जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button