अंतरराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

जेंटलमैन गेम के ‘बदनाम’ जश्न, ऐसा करने वालों की लिस्ट में कोहली भी

क्रिकेट के मैदान पर खेल भावना को कई बार पहुंचाई जा चुकी ठेस

खबर को सुनें


उमा, देहरादून

क्रिकेट में कई विवादित जश्न हुए हैं, जिन्होंने खेल भावना को ठेस पहुंचाई और तीखी बहस को जन्म दिया। हाल ही में एशिया कप-2025 में पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक बनाने के बाद गन सेलिब्रेशन करके भारत-पाक तनाव के बीच नए विवाद को जन्म दे दिया है। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए इस मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने भी मैदान पर कभी 6-0 तो कभी हवाई जहाज उड़ाकर उसे गिराने का अभिनय कर भारतीय बल्लेबाजों का ध्यान भटकाने की कोशिश की। भारतीय टीम ने इन घटिया हरकतों का जवाब पाकिस्तानी टीम को मैच में जबरदस्त पटखनी देकर किया। आईसीसी ने अब तक फरहान पर भले कोई कार्रवाई न की हो, लेकिन इस घटना के बाद क्रिकेट के मैदान पर हुए विवादित जश्नों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ प्रमुख विवादित जश्नों के बारे में बता रहे हैं।

साहिबजादा फरहान का ‘गन सेलिब्रेशन’: एशिया कप-2025 में 21 सिंतबर को भारत के खिलाफ अर्धशतक बनाने के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने बल्ले से ‘गन सेलिब्रेशन’ किया, जिसे भड़काऊ माना गया।

हारिस रऊफ का ‘6-0’ इशारा: एशिया कप-2025 में ही 21 सिंतबर को खेले गए मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने भारतीय प्रशंसकों को ‘6-0’ का इशारा किया, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ। इतना ही नहीं, हारिस ने मैदान में हवाई जहाज को उड़ाने और उसे गिराने का अभिनय भी किया।

विराट कोहली की मिडिल फिंगर: वर्ष 2012 में सिडनी में आस्ट्रेलिया के विरुद्ध एक टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली ने दर्शकों को मिडिल फिंगर दिखाई, जिसके लिए उन पर जुर्माना लगा।

कगिसो रबाडा ने मारा स्मिथ को कंधा: वर्ष 2018 में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को आउट करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा आक्रामक तरीके से उनसे टकराए, जिसके लिए उन्हें निलंबित किया गया, हालांकि बाद में निलंबन हट गया था।

दिग्वेश राठी का नोटबुक सेलिब्रेशनः आइपीएल-2025 में लखनऊ जायंट्स के गेंदबाज दिग्वेश राठी ने बल्लेबाजों को आउट करने के बाद कई बार नोटबुक पर सिग्नेचर करने जैसा सेलिब्रेशन किया। इसको लेकर न सिर्फ उनकी विपक्षी खिलाड़ियों से कई बार झड़प हुई, बल्कि उन पर जुर्माना भी लगाया गया।

महेंद्र सिंह धोनी का गन सैल्यूटः कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने 31 अक्टूबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ जयपुर वनडे में नाबाद 183 रन बनाए थे। यह धोनी का वन-डे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर रहा। जब धोनी ने उस मुकाबले में शतक बनाया, तो उन्होंने ‘गन सेलिब्रेशन’ किया। हालांकि, यह सेलिब्रेशन उनकी भारतीय सेना के प्रति लगन व जुड़ाव से प्रेरित था और इसको लेकर कोई विवाद भी नहीं हुआ था। इसके बाद धोनी को कभी ऐसा सेलिब्रेशन करते नहीं देखा गया।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button