उत्तराखंडतीर्थाटनपर्यटन

वासुकीताल ट्रेक पर रास्ता भटक गया था पर्यटक, एसडीआरएफ ने सकुशल निकाला

A tourist lost his way on the Vasukital trek, rescued safely by the SDRF.

खबर को सुनें


वासुकीताल ट्रेक पर रास्ता भटक गया था पर्यटक, एसडीआरएफ ने सकुशल निकाला

एसडीआरएफ ने रातभर चलाया पर्यटक की तलाश में सर्चऑपरेशन

केदारनाथ, 3 अक्टूबर। केदारनाथ धाम के वासुकीताल ट्रैक पर रास्ता भटक गए एक पर्यटक को एसडीआरएफ ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सकुशल बचा लिया। यह घटना 3 अक्टूबर की मध्यरात्रि को सामने आई, जब सेक्टर मजिस्ट्रेट, केदारनाथ ने एसडीआरएफ को सूचना दी कि पर्यटकों के एक दल का एक सदस्य लापता हो गया है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने लगभग 9 किलोमीटर लंबे कठिन और खतरनाक पहाड़ी रास्ते को पार करते हुए रातभर सर्च अभियान चलाया। कई घंटे की तलाश के बाद पर्यटक गहरी खाई के पास फंसा हुआ मिला।

करीब आठ घंटे की कठिन मशक्कत के बाद एसडीआरएफ जवानों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला और केदारनाथ पहुंचाया। लापता पर्यटक की पहचान जयप्रकाश (32 वर्ष), निवासी पलवल, हरियाणा के रूप में हुई है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button