क्राइम

नकल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, अभ्यर्थियों से मांग रहे थे 15 लाख

Major action against cheating mafia, they were demanding Rs 15 lakh from candidates.

खबर को सुनें


नकल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, अभ्यर्थियों से मांग रहे थे 15 लाख

हाकम सिंह और सहयोगी गिरफ्तार

देहरादून, 20 सितंबर 2025: उत्तराखंड में नकल माफियाओं के खिलाफ मुख्यमंत्री के सख्त नकल विरोधी कानून के तहत पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। देहरादून पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा से पहले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने की योजना बना रहा था।
इस कार्रवाई में कुख्यात नकल माफिया हाकम सिंह और उसके सहयोगी पंकज गौड़ को देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों ने अभ्यर्थियों से परीक्षा में सफल कराने के नाम पर 12 से 15 लाख रुपये तक की मांग की थी।

कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस और एसटीएफ को दो दिन पूर्व सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग एक संगठित गिरोह बनाकर अभ्यर्थियों को गुमराह कर रहे हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने सर्विलांस और गोपनीय जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि पंकज गौड़ नामक व्यक्ति अभ्यर्थियों को हाकम सिंह के संपर्क में ला रहा था और मोटी रकम के बदले चयन का झांसा दे रहा था।

गिरफ्तारी और खुलासे

गोपनीय सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
हाकम सिंह, पुत्र केदार सिंह, निवासी ग्राम निवाड़ी, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 42 वर्ष
पंकज गौड़, पुत्र केशवानंद गौड़, निवासी ग्राम कंडारी, ब्लॉक नौगांव, उत्तरकाशी, उम्र 32 वर्ष

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button