उत्तराखंडकानून व्यवस्थाक्राइमयूथ

कार से बाहर लहरा रहा था चापड़, अब बेलने पड़ेंगे पापड़

The chopper was waving outside the car, now he will have to roll the papad

खबर को सुनें


कार से बाहर लहरा रहा था चापड़, अब बेलने पड़ेंगे पापड़

देहरादून. 11 नवंबर 2025 : सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस को तत्काल हरकत में ला दिया। वीडियो में एक कार चालक अपनी थार गाड़ी से बाहर हाथ में चापड़ (बड़ा चाकू) लहराते हुए सड़क पर वाहन चलाता दिखाई दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून ने तत्काल आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निर्देशों के बाद कोतवाली कैंट पुलिस सक्रिय हुई और प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में गठित टीम ने तेज कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई गई गाड़ी की जानकारी जुटाई। जांच के बाद आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से वही अवैध चापड़ बरामद हुई, जिसे वीडियो में लहराते देखा गया था।

हथियार अवैध होने तथा सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार खतरनाक प्रदर्शन करने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी थार गाड़ी को भी सीज कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
अक्षांश सकलानी, पुत्र स्व. अजय मोहन सकलानी
निवासी: बाल शिक्षा निकेतन, कोलागढ़, थाना गढ़ी कैंट, देहरादून
आयु: 29 वर्ष

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button