अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटजागरूकतातीर्थाटनपर्यटनराष्ट्रीयवैज्ञानिक शोधशोधसंस्कृति

हेमकुंड व फूलों की घाटी पैदल मार्ग से निकला 2104 क्विंटल प्लास्टिक कचरा

2,104 quintals of plastic waste removed from the trekking route to Hemkund and the Valley of Flowers.

खबर को सुनें


हेमकुंड व फूलों की घाटी पैदल मार्ग से निकला 2104 क्विंटल प्लास्टिक कचरा

14 सितंबर तक 3.27 लाख श्रद्धालु हेमकुंड साहिब और 29 हजार से अधिक पर्यटक फूलों की घाटी पहुंचे,  26,300 बैगाें में भरकर एकत्र किए गए प्लास्टिक कचरे को नीचे लाए पर्यावरण मित्र

देहरादून, 16 सितंबर 2026 : इस वर्ष उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब (15,225 फीट) और विश्व धरोहर फूलों की घाटी (12,995 फीट) रिकार्ड संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक पहुंच रहे हैं। अब तक 3.27 लाख श्रद्धालु हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने और 29 हजार पर्यटक फूलों की घाटी की सैर को पहुंच चुके हैं, जिन्होंने पैदल मार्गों पर जमकर गंदगी भी फैलाई। भ्यूंडार-पुलना के ग्रामीणों की ईको विकास समिति दोनों मार्गों से अब 2,104 क्विंटल कचरा एकत्र कर चुकी है, जिसे 26,300 बैगों में भरकर नीचे लाया गया।

हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर जाने के लिए पुलना से 16 किमी और फूलों की घाटी के लिए 14 किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। घांघरिया हेमकुंड साहिब व घाटी का बेस कैंप है। इस मार्ग पर ईको विकास समिति 23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के बाद से अब तक 22,300 बैग प्लास्टिक बोतल व अन्य प्लास्टिक सामग्री और 4,000 बैग प्लास्टिक रैपर, रेनकोट आदि एकत्र कर चुकी है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में आने वाले भ्यूंडार-पुलना के ग्रामीणों की ईको विकास समिति रोजाना भ्यूंडार घाटी और लोकपाल-हेमकुंड साहिब क्षेत्र से प्लास्टिक की बोतलें, कचरा और अन्य अपशिष्ट एकत्रित कर उसे सुरक्षित रूप से नीचे लाकर रीसाइक्लिंग के लिए भेजने का कार्य कर रही है।

समिति के अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि समिति हेमकुंड व फूलों की घाटी मार्ग से एकत्र कचरे को बेचकर आय भी अर्जित करती है। कचरा एकत्र करने के लिए पैदल मार्ग पर 60 पर्यावरण मित्र तैनात रहते हैं। यात्रा मार्ग को पांच जोन में बांटा गया है। यहां नियमित सफाई, कचरा संग्रहण और अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है। कार्य की गुणवत्ता और नियमित निगरानी के लिए सफाई सुपरवाइजर और सफाई नायकों की व्यवस्था की गई है। लोकपाल-हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी का क्षेत्र ऊंचाई वाला, दुर्गम और संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र है। यहां कचरे के परिवहन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button