weather patternउत्तराखंडऑफबीटखगोल-भूगोलतीर्थाटनमानसूनराष्ट्रीय

हेमकुंड साहिब मार्ग पर आज से शुरू होगी हेली सेवा, गोविंदघाट पहुंचे हेलीकाप्टर

Helicopter service on the Hemkund Sahib route to start today; helicopters have arrived at Govindghat.

खबर को सुनें


हेमकुंड साहिब मार्ग पर आज से शुरू होगी हेली सेवा, गोविंदघाट पहुंचे हेलीकाप्टर

हेली सेवा संचालित करने वाली कंपनी पवनहंस को डीजीसीए की अनुमति का इंतजार, गुरुवार से हेली सेवा शुरू होने की उम्मीद, गोविंदघाट से घांघरिया जाने और लौटने का किराया प्रति यात्री 12,188 रुपये

देहरादून, 16 सितंबर 2026:  हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर मानसून के बाद दोबारा हेली सेवा शुरू करने के लिए दो हेलीकाप्टर गोविंदघाट पहुंच चुके हैं। अब सिर्फ हेली कंपनी पवनहंस को डीजीसीए की हरी झंडी का इंतजार है। हालांकि, उम्मीद है कि  गुरुवार से हेली सेवा शुरू हो जाएगी। हेली से प्रति यात्री आने-जाने का किराया 12,188 रुपये है।

इस बार वर्षाकाल के दौरान भी अच्छी-खासी तादाद में यात्री हेमकुंड साहिब पहुंचे। 23 मई को कपाट खुलने के बाद से अब तक 3.25 लाख यात्री हेमकुंड साहिब में दर्शन कर चुके हैं। इन दिनों भी यात्रियों की संख्या रोजाना दो हजार के लगभग बनी हुई है। लेकिन, अभी तक दूसरे चरण की हेली सेवा शुरू न होने से कुछ यात्री परेशान हैं। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर गोविंदघाट से घांघरिया तक 14 किमी क्षेत्र में एकमात्र एविएशन कंपनी पवनहंस की ओर से पिछले दो वर्षों से हेली सेवा संचालित की जा रही है।

हेमकुंड साहिब के बेस कैंप घांघरिया से यात्रियों को छह किमी पैदल, डंडी-कंडी या फिर घोड़ा-खच्चर से आगे की यात्रा करनी पड़ती है। वर्षाकाल के दौरान हेली सेवा स्थगित कर दी जाती है और फिर मानसून की विदाई के बाद सितंबर में इसे दोबारा शुरू किया जाता है। इसके लिए दो हेलीकाप्टर गोविंदघाट पहुंच चुके हैं। अब सिर्फ डीजीसीए की अनुमति का इंतजार है।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सीईओ सरदार सेवा सिंह ने बताया कि यात्री कई दिनों से हेली सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने हेली कंपनी पवनहंस के अधिकारियों से बातचीत की है। उनका कहना है कि डीजीसीए की अनुमति मिलते ही हेली सेवा शुरू कर दी जाएगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button