उत्तराखंडकानून व्यवस्थाक्राइम

पिस्टल लहरा रहा था बिल्डर, लाइसेंस हुआ सस्पेंड, पिस्टल ज़ब्त 

Builder was waving a pistol, license suspended, pistol confiscated

खबर को सुनें


पिस्टल लहरा रहा था बिल्डर, लाइसेंस हुआ सस्पेंड, पिस्टल ज़ब्त

देहरादून, 29 अक्टूबर 2025:  दीपावली के दिन एटीएस कॉलोनी में पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद के दौरान लाइसेंसी पिस्टल लहराने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक बिल्डर का शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, साथ ही पिस्टल को जब्त कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर बिल्डर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल हवा में लहराई, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना की सूचना पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों का चालान किया गया।

पिस्टल लहराने की घटना को गंभीर मानते हुए एसएसपी अजय सिंह ने जिला प्रशासन से कार्रवाई का अनुरोध किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम सविन बंसल ने शस्त्र लाइसेंस सस्पेंड करने के साथ ही निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

डीएम ने कहा कि “कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति गैरकानूनी कार्य करने का साहस न कर सके।”

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button