अवार्डउत्तराखंडऑफबीटजागरूकतापुरस्कारयूथराष्ट्रीयव्यक्तित्वशिक्षासंस्कृति

खत में ‘ढाई आखर’ लिखो, जीतने वालों को मिलेंगे 50 हजार तक के पुरस्कार

Write 'Dhai Aakhar' in a letter; winners will receive prizes of up to ₹50,000.

खबर को सुनें


खत में ‘ढाई आखर’ लिखो, जीतने वालों को मिलेंगे 50 हजार तक के पुरस्कार

परिमंडल स्तर पर प्रथम तीन स्थान पाने वालों को मिलेगा 25 हजार, 10 हजार व पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार, राष्ट्रीय स्तर पर दिए जाएंगे 50 हजार, 25 हजार व 10 हजार रुपये के पुरस्कार

देहरादून, 09 सितंबर 2026:  भारतीय डाक विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर की पत्र लेखन प्रतियोगिता ‘ढाई आखर अभियान’ 2026-27 का शुभारंभ बीते एक अगस्त से कर दिया गया है। इस वर्ष के लिए प्रतियोगिता का विषय ‘धरती मां के नाम एक पत्र-प्रकृति की रक्षा मेरा वादा’ रखा गया है। परिमंडलीय स्तर पर विजेताओं को 50 हजार रुपये तक के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

डाक अधीक्षक चमोली प्रखंड अजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता 31 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें प्रतिभागी हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में अंतर्देशीय पत्र या लिफाफे पर पत्र लिखकर अपने नजदीकी डाकघर में जमा कर सकते हैं। सभी प्रविष्टियां मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखंड को संबोधित होंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता दो आयु वर्ग 18 वर्ष तक और 18 वर्ष से अधिक में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में पत्र केवल हस्तलिखित ही स्वीकार किए जाएंगे।

परिमंडलीय स्तर पर 25 हजार रुपये का प्रथम, 10 हजार रुपये का द्वितीय व पांच हजार रुपये का तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जबकि, राष्ट्रीय स्तर पर 50 हजार रुपये का प्रथम, 25 हजार रुपये का द्वितीय व 10 हजार रुपये का तृतीय  पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। डाक अधीक्षक ने चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की है।

प्रतिभागियों के लिए अंतर्देशीय पत्र (ILC) में अधिकतम शब्द सीमा 500 रखी गई है। जबकि लिफाफे (A-4 साइज सादा कागज) में अधिकतम शब्द सीमा 1000 होगी। राज्य स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ पत्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button