अवार्डउत्तराखंडऊर्जास्वास्थ्य

जानिए! क्यों मिला पद्मश्री संजय को ‘वेलनेस एक्सीलेंस अवार्ड’

Find out why Padma Shri Sanjay received the Wellness Excellence Award

खबर को सुनें


जानिए! क्यों मिला पद्मश्री संजय को ‘वेलनेस एक्सीलेंस अवार्ड’

देहरादून, 12 अक्टूबर 2025 : देश के प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. बी.के.एस. संजय को वेलनेस कॉन 2025 के दौरान ‘वेलनेस एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जनस्वास्थ्य जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

यह कार्यक्रम प्रयत्न और हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, सफेदाबाद, बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय वेलनेस सम्मेलन में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. संजय ने “स्वास्थ्य केवल एक संपत्ति नहीं, बल्कि एक संसाधन भी है जिसे सभी को पोषित करना चाहिए” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने ड्यूस मॉडल (D.E.W.S.) — डाइट (आहार), एक्सरसाइज (व्यायाम), वर्क (कार्य) और स्लीप (नींद) — को “स्वास्थ्य संवर्धन सूत्र” के रूप में प्रस्तुत किया। डॉ. संजय ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच और शुरुआती पहचान से देश में रोकथाम योग्य बीमारियों के बोझ को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने प्रत्येक घर में वजन मशीन, बीपी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर और पल्स ऑक्सीमीटर जैसे उपकरणों की उपलब्धता पर भी बल दिया।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button