उत्तराखंडक्राइमगिरफ़्तार

जरा-सी कहासुनी क्या हुई, दोस्त को चाकुओं से गोद डाला

A small argument led to a friend being stabbed with knives

खबर को सुनें


जरा-सी कहासुनी क्या हुई, दोस्त को चाकुओं से गोद डाला

ऋषिकेश,   27 अक्टूबर 2025 : मुनिकीरेती क्षेत्र में शनिवार रात दोस्तों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने एक युवक की जान ले ली। बताया जा रहा है कि खारास्त्रोत वाइन शॉप के पास दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। इसी दौरान एक युवक ने अपने साथी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने एम्स ऋषिकेश रेफर किया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान अजेंद्र कंडारी (30 वर्ष), पुत्र राय सिंह कंडारी, निवासी वार्ड नंबर-3, शीशम झाड़ी, मुनिकीरेती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपी दोनों आपस में परिचित थे और एक ही क्षेत्र में रहते थे।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी ने तत्काल जांच और कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अक्षय ठाकुर, पुत्र नरेश ठाकुर, निवासी गली नंबर-20, शीशम झाड़ी, मुनिकीरेती को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी मुनिकीरेती ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस अपील: क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस ने अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने को कहा है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button