Blogउत्तराखंडऑफबीटपर्यटनप्रेरणायूथसंस्कृतिस्पोर्ट्स

औली नेशनल विंटर गेम्स में पहले दिन खिलाड़ी देंगे डेमो

खबर को सुनें


औली नेशनल विंटर गेम्स में पहले दिन खिलाड़ी देंगे डेमो

12 फरवरी तक औली पहुंच जाएंगी सभी टीम, 13 फरवरी सुबह दस बजे होगा शुभारंभ, 14 फरवरी को होगी सलालम रेस, 15 फरवरी को होगी स्नो बोर्डिंग और स्की माउंट्रेनिंग, 14 राज्यों सहित सेना, आइटबीपी व सीआरपीएफ की टीमों ने दी गेम्स में शामिल होने को सहमति

देहरादून, 5 फरवरी 2026: विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग स्थल औली में 12 फरवरी से होने वाले नेशनल विंटर गेम्स व औली कार्निवाल को लेकर प्रशासन और  विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड ने तैयारियों तेज कर दी हैं। एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को खेलों का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया। इसके लिए 14 राज्यों सहित सेना, आइटबीपी व सीआरपीएफ की टीमों ने सहमति प्रदान की है।

विंटर गेम्स के लिए नंदा देवी अंतरराष्ट्रीय स्लोप के साथ ही 10 नंबर टावर के पास स्थित पुराने स्की स्लोप को भी तैयार किया जा रहा है। विंटर गेम्स एसोसिएशन के सह सचिव एवं राष्ट्रीय स्की कोच अजय भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए देशभर से टीमें 12 फरवरी को औली पहुंचेंगी। 13 फरवरी को सुबह दस बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलों का शुभारंभ होगा। पहले दिन खिलाड़ी फन स्कीइंग व स्कीइंग का डेमो देंगे। प्रतियोगिता में नेशनल स्तर की ज्वाइंट सलालम आयोजित होगी। 14 फरवरी को सलालम रेस, 15 को स्नो बोर्डिंग व स्की माउंट्रेनिंग की स्पर्धाएं होंगी। 16 फरवरी को नेशनल गेम्स में अव्वल रहे खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button