अध्यात्मउत्तराखंडचारधाम यात्रातीर्थाटनधर्म-परम्पराएंराष्ट्रीयसंस्कृति
केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई बाबा की चल-विग्रह पंचमुखी उत्सव डोली, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट
The Panchmukhi Utsav Doli, Baba's movable idol, leaves for Kedarnath Dham; doors to open on April 22

केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई बाबा की चल-विग्रह पंचमुखी उत्सव डोली, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट
सोमवार को शीतकालीन प्रवास स्थल मक्कूमठ स्थित मर्कटेश्वर मंदिर से तुंगनाथ धाम के लिए रवाना होगी तृतीय केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

देहरादून, 19 अप्रैल 2026: पांचवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के रविवार को शीतकालीन प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ के लिए रवाना होने के साथ धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई। धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे खोले जाएंगे। उधर, तृतीय केदार बाबा तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली सोमवार को शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ से तुंगनाथ धाम के लिए रवाना होगी। तुंगनाथ धाम के कपाट भी 22 अप्रैल को ही खोले जाने हैं।


रविवार को बाबा केदार की उत्सव डोली के केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान से पूर्व ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में भारी जनसमूह उमड़ा। परिसर को लगभग आठ क्विंटल फूलों से सजाया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डोली यात्रा विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी होते हुए रात्रि प्रवास के लिए फाटा पहुंची। 20 अप्रैल को डोली गौरीकुंड स्थित गौरीमाई मंदिर और 21 अप्रैल को केदारनाथ धाम पहुंचकर भंडार कक्ष में विराजमान होगी। 22 अप्रैल को विधि-विधान से धाम के कपाट खोले जाएंगे।




