आपदा

बांदल, टोंस और चंद्रभागा नदियों में उफान, सहस्रधारा ने मचाई तबाही

Bandal, Tons and Chandrabhaga rivers in spate, Sahasradhara wreaked havoc

खबर को सुनें


बांदल, टोंस और चंद्रभागा नदियों में उफान, सहस्रधारा ने मचाई तबाही

चंद्रभागा के उफान में फंसेे ने तीन लोग, एसडीआरएफ ने बचाये

 

देहरादून, 16 सितंबर, 2025 : देहरादून में जारी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। बांदल, टौंस और चंद्रभागा नदियों में का उफान भयावह हो चला है। यही उफान सहस्रधारा में नजर आया, जिसने आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचाई है।
आज सुबह ऋषिकेश के कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ लोग फंस गए हैं। सूचना मिलते ही, निरीक्षक कवींद्र सजवाण के नेतृत्व में SDRF की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नदी के बीच फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
भारी बारिश को देखते हुए, एसएसपी देहरादून ने पूरी पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है। पुलिस की टीमें लगातार स्थिति की निगरानी कर रही हैं और एसडीआरएफ और एनडीआरएफ जैसी एजेंसियों के साथ मिलकर राहत कार्य चला रही हैं।
पुलिस ने बताया कि जलभराव वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। साथ ही, नदी और नालों के किनारे रह रहे लोगों को सतर्क रहने और वहां से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। पुलिस की टीमें लगातार ऐसे संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर रही हैं।

प्रमुख मार्ग अवरुद्ध:

रायपुर-मालदेवता मार्ग: केशरवाला के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से सड़क का लगभग 70-80 मीटर हिस्सा बह गया है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।
देहरादून-मसूरी मार्ग: कुठाल गेट और कई अन्य स्थानों पर मलबा आने से यह मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिसे पुलिस जेसीबी की मदद से खुलवा रही है।
देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग: लालतप्पड़ में पुलिया का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण, इस राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। वाहनों को भानियावाला और नेपाली फार्म से डायवर्ट किया जा रहा है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button