Blogजागरूकताराष्ट्रीय

एक ऐसा रेलवे स्टेशन, जहां सब महिलाओं के हाथ में

A railway station where everything is in the hands of women

खबर को सुनें


एक ऐसा रेलवे स्टेशन, जहां सब महिलाओं के हाथ में

लखनऊ, 20 अक्टूबर 2025 : उत्तर प्रदेश की राजधानी में महिला सशक्तीकरण की दिशा में भारतीय रेल ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब लखनऊ सिटी रेलवे स्टेशन पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाएगा। उत्तर रेलवे प्रशासन ने स्टेशन के संचालन, वाणिज्य, सुरक्षा, तकनीकी और साफ-सफाई सहित सभी जिम्मेदारियाँ महिला कर्मयोगियों को सौंपी हैं।

स्टेशन पर कुल 34 महिला कर्मचारी तैनात की गई हैं, जो टिकटिंग, सिग्नलिंग, स्टेशन प्रबंधन से लेकर यात्रियों की सुरक्षा तक का कार्य संभालेंगी। उत्तर पूर्व रेलवे (एनईआर) ने इसे ‘नारी शक्ति – राष्ट्र शक्ति’ के संकल्प से जोड़ा है। अधिकारियों का कहना है कि यह पहल न केवल महिलाओं के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएगी, बल्कि अन्य स्टेशनों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

गौरतलब है कि भारतीय रेलवे पहले भी जयपुर, मथुरा और मुंबई जैसे शहरों में आंशिक रूप से महिला-संचालित स्टेशन शुरू कर चुका है, लेकिन लखनऊ सिटी स्टेशन उत्तर भारत का पहला ऐसा स्टेशन है, जहाँ हर जिम्मेदारी पूरी तरह महिलाओं के हाथों में है। रेलवे प्रशासन का मानना है कि यह पहल कार्यस्थल पर लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button