उत्तराखंडऑफबीटपर्यटनयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

माउंट मुकुट ईस्ट चोटी फतह कर वापस लौटा तटरक्षक बल व आइएचएम का दल

Coast Guard and IHM team returns after summiting Mount Mukut East Peak.

खबर को सुनें


माउंट मुकुट ईस्ट चोटी फतह कर वापस लौटा तटरक्षक बल व आइएचएम का दल

उत्तराखंड के 25 वर्ष पूरे होने पर लहराया 2,500 वर्गफीट का उत्तराखंड ध्वज, 15 सितंबर से नौ अक्टूबर, 2026 तक चला यह अभियान, वर्ष 2027 में अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे करेगा भारतीय तटरक्षक बल

देहरादून, 12 अक्टूबर 2026 : भारतीय तटरक्षक बल व हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (एचएमआइ) ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में इतिहास रचते हुए पहली बार 7,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वत शिखर का सफल आरोहण किया है। इस संयुक्त अभियान दल ने 7,045 मीटर ऊंची माउंट मुकुट ईस्ट चोटी को फतह किया। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों को समर्पित इस अभियान के दौरान शिखर पर 2,500 वर्गफीट का विशाल उत्तराखंड ध्वज भी लहराया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास में अभियान दल का फ्लैग-इन कर पर्वतारोहियों की इस उपलब्धि पर बधाई दी।

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हिमालय की विषम परिस्थितियों में शिखर तक पहुंचना पर्वतारोहियों के साहस, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और टीम भावना का प्रमाण है। यह उपलब्धि भारतीय तटरक्षक बल के साथ पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि साहस, शौर्य और पर्वतारोहण की समृद्ध परंपरा उत्तराखंड की पहचान है। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर माउंट मुकुट ईस्ट के शिखर पर विशाल उत्तराखंड ध्वज लहराया जाना प्रदेश की गौरवशाली यात्रा और हिमालय से उसके गहरे जुड़ाव का प्रतीक है। प्रदेश में साहसिक पर्यटन और पर्वतारोहण की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे अभियान युवाओं को कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं।

एचएमआइ के प्राचार्य कर्नल रजनीश जोशी के नेतृत्व में संचालित यह अभियान 15 सितंबर से नौ अक्टूबर, 2026 तक चला। कार्यक्रम में कर्नल रजनीश जोशी ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल वर्ष 2027 में अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे करेगा। स्वर्ण जयंती के अवसर पर प्रस्तावित माउंट एवरेस्ट अभियान की तैयारियों के तहत पर्वतारोहियों के चयन और प्रशिक्षण की जिम्मेदारी एचएमआइ को सौंपी गई है। माउंट मुकुट ईस्ट का आरोहण इसी तैयारी का हिस्सा था। इस अवसर पर भारतीय तटरक्षक बल के अपर महानिदेशक आनंद प्रकाश बडोला, उप महानिरीक्षक हिमांशु नौटियाल व डीएस चौहान, कमांडेंट अमित उनियाल व विश्वजीत सिंह व एचएमआइ के पासांग तेनजिंग शेरपा सहित अभियान दल के सदस्य उपस्थित रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button