
देहरादून, 4 नवंबर 2025: सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की ट्रैप टीम ने नैनीडांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी और मेडिकल ऑफिसर आशुतोष त्रिपाठी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, मेडिकल ऑफिसर ने आदालीखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में तैनात नर्सिंग अधिकारी से उसकी तैनाती वहीं बनाए रखने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत दर्ज होने के बाद सतर्कता टीम ने योजना बनाकर आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम आरोपी के आवास पर चल-अचल संपत्तियों की जांच कर रही है। सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्रवाई के लिए ट्रैप टीम को 2500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।



