आपदा प्रबंधन

प्रेमनगर में इसी हफ़्ते तैयार हो जाएगा वैकल्पिक रास्ता

An alternative route will be ready in Premnagar this week.

खबर को सुनें


प्रेमनगर में इसी हफ़्ते तैयार हो जाएगा वैकल्पिक रास्ता

  • राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, राहत कार्यों की समीक्षा

देहरादून, 20 सितंबर 2025: उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को देहरादून जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रेम नगर में क्षतिग्रस्त नन्दा की चौकी पुल का निरीक्षण किया, जहां अधिकारियों ने उन्हें बताया कि तीन से चार दिन में वैकल्पिक मार्ग तैयार कर लिया जाएगा। राज्यपाल ने निर्देश दिए कि आवागमन शीघ्र सुचारू किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
राज्यपाल सबसे पहले देहरादून कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां जिलाधिकारी सविन बंसल ने उन्हें 15 और 16 सितंबर को हुई अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी दी। बताया गया कि आपदा की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए थे। स्वयं डीएम ने मौके पर जाकर हालात की निगरानी की। राज्यपाल ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और टीम भावना की सराहना की।

इसके पश्चात राज्यपाल ने नन्दा की चौकी क्षेत्र का दौरा किया और क्षतिग्रस्त पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि जहां पुल के पुनर्निर्माण में समय लग सकता है, वहीं वैकल्पिक मार्ग निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जो जल्द ही तैयार हो जाएगा।
राज्यपाल ने टपकेश्वर महादेव मंदिर का भी भ्रमण किया, जहां उन्होंने पुजारियों और स्थानीय निवासियों से आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह, के.के. मिश्रा, एसपी सिटी प्रमोद कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button