सब्जी विक्रेता कर रहा था गंदी हरकतें, लोगों ने पीट कर पुलिस को सौंपा
उत्तराखंड के उत्तरकाशी का है मामला, मोबाइल से मिलीं सैकड़ों तस्वीरें

उत्तरकाशी, 26 सितंबर 2025: उत्तरकाशी मुख्य बाजार में बुधवार शाम सब्जी बेच रहे एक युवक को महिलाओं की चोरी-छिपे फोटो खींचते और वीडियो बनाते पकड़ा गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, माल रोड स्थित एक कांप्लेक्स के सामने इंदिरा कालोनी निवासी अरशद अहमद अंसारी ठेली पर सब्जी बेचते हुए मोबाइल फोन से महिलाओं की फोटो-वीडियो बना रहा था। एक दुकानदार की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक के मोबाइल फोन की तलाशी ली। मोबाइल फोन से महिलाओं के सैकड़ों फोटो और वीडियो बरामद हुए।
इस पर आक्रोशित कार्यकर्ता उसे पीटते हुए कोतवाली ले गए और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है।



