Blog

साहित्यकार रवांल्टा को मिलेगा बलदेव मल्ल सम्मान

Literary figure Rawalta will receive the Baldev Malla Award

खबर को सुनें


साहित्यकार रवांल्टा को मिलेगा बलदेव मल्ल सम्मान

देहरादून, 24 जनवरी 2026 : हिंदी गद्य साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए साहित्यकार महावीर रवांल्टा को बीएमएन सेवा संस्थान लखनऊ की ओर से ‘बलदेव मल्ल सम्मान-2025’ से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें आगामी 22 फरवरी को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, हजरतगंज लखनऊ के निराला सभागार में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। सम्मान में स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र के साथ ही नगद धनराशि शामिल होगी।

बीएमएन सेवा संस्थान लखनऊ प्रतिवर्ष हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले साहित्यकारों को सम्मानित करता है। इस बार उपन्यास विधा के लिए प्रबोध कुमार गोविल (जयपुर) को पार्वती मल्ल सम्मान-2025 व अनुवाद के लिए बेबी कारफरमा (कोलकाता) को गणेश मल्ल सम्मान से नवाजा जा रहा है। विदित हो कि 10 मई सन् 1966 को उत्तरकाशी जनपद के सुदूरवर्ती सरनौल गांव में जन्मे एवं वर्तमान में महरगांव में निवास कर रहे महावीर रवांल्टा ने अस्सी के दशक से अपने लेखन की शुरुआत की।

अब तक उनकी उपन्यास, नाटक, कहानी, कविता, बाल साहित्य, लघुकथा, लोक साहित्य और रवांल्टी भाषा में 46 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। देशभर की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन के साथ ही आकाशवाणी व दूरदर्शन से उनकी रचनाएं प्रसारित होती रही हैं। वर्तमान में रवांल्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में मुख्य फार्मेसी अधिकारी के पद पर तैनात हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button