उत्तराखंडऑफबीटजंगली जानवरों का शिकारडरभालू का आतंकभालू का हमलाराष्ट्रीयस्वास्थ्य

भालू के हमले में गंभीर घायल हुआ ग्रामीण, प्रशासन ने हेली एबुलेंस से दून अस्पताल भेजा

Villager critically injured in bear attack; administration sends him to Doon Hospital via air ambulance

खबर को सुनें


भालू के हमले में गंभीर घायल हुआ ग्रामीण, प्रशासन ने हेली एबुलेंस से दून अस्पताल भेजा

देहरादून, 16 अक्टूबर 2026 : उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनाघाटी के कफनौल गांव में शुक्रवार को भालू ने एक ग्रामीण को गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीण को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कफनौल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बाहर ले जाने की सलाह दी। इस पर जिला प्रशासन ने हेली एंबुलेंस की व्यवस्था कर ग्रामीण को देहरादून स्थित दून मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेज दिया।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। बड़कोट तहसील के कफनौल गांव स्थित दमड़ी तोक में ग्रामीण रणवीर कफोला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कफनौल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिजनों के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) से समन्वय कर हेली एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। इसके बाद शाम करीब 5:10 बजे घायल को हेलीकाप्टर से दून अस्पताल भेजा गया।

इस घटना के बाद से कफनौल समेत आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त करने के साथ  भालू की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button