क्राइमगिरफ़्तारपेपर लीक प्रकरणभर्ती

पेपर लीक कांड का मुख्य आरोपित खालिद मलिक हरिद्वार से गिरफ़्तार

Khalid Malik, the main accused in the paper leak case, was arrested from Haridwar.

खबर को सुनें


पेपर लीक कांड का मुख्य आरोपित खालिद मलिक हरिद्वार से गिरफ़्तार

देहरादून, 23 सितंबर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की हाल ही में हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामला लगातार सुर्खियों में है। पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए इस कांड के अहम आरोपी खालिद मलिक को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार एसएसपी देहरादून व एसएसपी हरिद्वार आरोपी से किसी गुप्त स्थान पर कर रहे हैं पूछताछ, जल्द ही पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है।
पेपर लीक प्रकरण की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) की रिपोर्ट के आधार पर रायपुर थाने में असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन चौहान, खालिद, उसकी बहन हिना, साबिया और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। साबिया पहले ही पुलिस गिरफ्त में आ चुकी है, जबकि खालिद लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी लोकेशन ट्रैक करने के लिए पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस का सहारा लिया और आखिरकार उसे धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद खालिद का मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जिससे पेपर लीक की पूरी साजिश से जुड़े कई राज खुलने की उम्मीद है। चौंकाने वाली बात यह रही कि खालिद खुद हरिद्वार के सेंटर पर परीक्षा देने भी बैठा था। वर्तमान में वह केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में संविदा जेई के पद पर कार्यरत था।
जांच में सामने आया कि परीक्षा की सुबह ही खालिद ने सुमन चौहान से अपनी बहन की मदद करने का झांसा देकर संपर्क साधा था। परीक्षा के दौरान उसने प्रश्नपत्र बहन के जरिए सुमन तक पहुंचाया और वहीं से उत्तर मंगवाकर हल करवाए। इसी घटना ने पूरे पेपर लीक कांड को जन्म दिया और देखते ही देखते मामला इतना बड़ा हो गया कि प्रदेशभर के बेरोजगार युवा देहरादून की सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
खालिद की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस को पेपर लीक मामले की कई अहम कड़ियों के खुलने की उम्मीद है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button