उत्तराखंडऑफबीटडरमहिला सुरक्षा

गुलदार को पकड़ने देवराड़ी में एक और पिंजरा लगाया

Another cage was installed in Devradi to catch the leopard

खबर को सुनें


गुलदार को पकड़ने देवराड़ी में एक और पिंजरा लगाया

गांव में एक महिला पर हमले के बाद गुरुवार को लगाया गया था एक पिंजरा, महिलाएं कर रहीं गांव के आसपास झाड़ियों का कटान, ताकि गुलदार को न मिल सके सुरक्षित ठौर

देहरादून, 13 दिसंबर 2025: पौड़ी जनपद के पोखड़ा ब्लॉक स्थित गुलदार प्रभावित देवराड़ी गांव में शनिवार को वन विभाग की ओर से एक और पिंजरा लगा दिया गया। गांव की महिलाएं भी आसपास के रास्तों में उगी झाड़ियों को साफ करने में जुटी हुई हैं, ताकि गुलदार को छिपने की जगह न मिल सके। वहीं, क्षेत्र में गुलदार लगातार नजर आ रहा है।

देवराड़ी गांव समेत आसपास के क्षेत्र में गुलदार की दहशत बरकरार है। शुक्रवार शाम भी वह क्षेत्र में नजर आया था, इसे देखते हुए शनिवार को वन विभाग ने वहां एक और पिंजरा लगा दिया। एक पिंजरा गुरुवार को तब लगाया गया था, जब गुलदार ने वहां कंचन देवी पर हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया था। वह एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं। इसके बाद से गांव में लोग सहमे हुए हैं।

स्थिति यह है कि बच्चे स्कूल जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे और महिलाएं मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने जंगल जाने की। रोजमर्रा के अन्य काम भी ठप पड़े हुए हैं। इसीलिए शनिवार को महिलाओं ने समूह बनाकर गांव के आसपास झाड़ियों को काटने का कार्य किया। क्योंकि, इन्हीं झाड़ियों में छिपकर गुलदार लोगों के लिए खतरा बन रहा है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button