उत्तराखंडऑफबीटधरोहरप्रेरणामनोरंजनयूथराष्ट्रीय

दून पुस्तकालय में 23 अक्टूबर से शुरू होगा देहरादून किताब कौतिक

'Dehradun Kitab Kautik' (Dehradun Book Festival) to begin at Doon Library on October 23

खबर को सुनें


दून पुस्तकालय में 23 अक्टूबर से शुरू होगा देहरादून किताब कौतिक

75 प्रकाशकों की 80 हजार पुस्तकें होंगी आकर्षण का केन्द्र, साहित्यिक चर्चाओं, बाल लेखन कार्यशाला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन

देहरादून, 21 अक्टूबर, 2026: दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र में 23 से 25 अक्टूबर तक तीन दिवसीय ‘देहरादून किताब कौतिक’ का आयोजन किया जाएगा। ‘आओ, दोस्ती करें किताबों से’ की भावना के साथ आयोजित इस पुस्तक मेले में देश के 75 प्रकाशकों की लगभग 80 हजार पुस्तकें पाठकों के लिए उपलब्ध रहेंगी। साहित्य, संस्कृति, कला और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों तथा युवाओं में पढ़ने-लिखने की रुचि विकसित करना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। कौतिक में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

क्रिएटिव उत्तराखंड संस्था की ओर से आयोजित यह 16वां किताब कौतिक है। इससे पहले उत्तराखंड के विभिन्न कस्बों और शहरों में 15 किताब कौतिक आयोजित किए जा चुके हैं। देहरादून में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सभागार, खुले रंगमंच तथा परिसर के अन्य स्थानों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

आयोजकों के अनुसार, किताब कौतिक का उद्देश्य केवल बड़ी संख्या में पुस्तकें पाठकों तक पहुंचाना नहीं है, बल्कि समाज में पढ़ने की संस्कृति को मजबूत करना और बच्चों तथा युवाओं के भीतर जिज्ञासा, कल्पनाशीलता एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना भी है। इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड की भाषा, साहित्य, लोकसंस्कृति और परंपराओं से जुड़ने के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

साहित्यिक परिचर्चा, लेखकों से संवाद व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

तीन दिवसीय आयोजन के दौरान साहित्यिक परिचर्चाएं, लेखकों से संवाद, काव्य गोष्ठियां, करियर काउंसलिंग तथा सांस्कृतिक संध्याओं सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बच्चों के लिए विज्ञान गतिविधियां, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से परिचय, प्रकृति भ्रमण, साहसिक गतिविधियां, कठपुतली निर्माण, भाषा-संस्कृति से संबंधित कार्यशालाएं और बॉल पेंटिंग जैसे कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। हस्तशिल्प के स्टॉल तथा स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजन का हिस्सा होंगी।

बालप्रहरी बाल लेखन कार्यशाला ने लिया विराम

किताब कौतिक के पहले चरण में 14 से 18 अक्टूबर तक दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र में पांच दिवसीय ‘बालप्रहरी बाल लेखन कार्यशाला’ आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लेकर स्वयं हस्तलिखित पुस्तकें तैयार कीं। इन पुस्तकों को किताब कौतिक के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। बच्चों की यह पहल उनमें लेखन, कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से साहित्यकार, विषय विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और रंगकर्मी शामिल होंगे। उनके साथ संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों और आम लोगों को साहित्य, शिक्षा, करियर तथा समकालीन विषयों पर जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button