उत्तराखंडऑफबीटभालू का आतंकभालू का हमलाराष्ट्रीय
भालू ने वनकर्मी को किया गंभीर घायल
Bear seriously injures forest worker.

भालू ने वनकर्मी को किया गंभीर घायल
नटीण गांव में वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी पर किया भालू ने हमला, घायल को जिला अस्पताल किया गया रेफर, क्षेत्र में दहशत का माहौल
देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लाक स्थित नटीण गांव में वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं।
रविवार को भटवाड़ी ब्लाक के ग्राम द्वारी निवासी 55-वर्षीय मंगल सिंह पोखरियाल को भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्राम पंचायत द्वारी के प्रधान सज्जन सिंह नेगी ने बताया कि मंगल सिंह वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हैं। वह नटीण गांव स्थित वन विभाग की नर्सरी में काम करने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में घात लगाए बैठे भालू ने अचानक हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मंगल सिंह का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भालू को भगाया। वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना देने के बाद घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल मंगल सिंह इससे पहले भी भालू के हमले में घायल हो चुके हैं।



