अंतरराष्ट्रीय

मां ने अपने ही चार बच्चों पर दागीं गोलियां, दो की मौत

खबर को सुनें


एंगलटन, 7 अक्टूबर 2025 (एजेंसी): आमतौर पर मांए अपने बच्चों के लिए खुद को कुर्बान करने के लिए भी तैयार रहती हैं, लेकिन अमेरिका के टेक्सास राज्य में एक मां ने अपने चार बच्चों पर गोलियां चला दीं। दिल दहला देने वाली इस वारदात में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि महिला पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना एंगलटन शहर की है। ब्रेजोरिया काउंटी के शेरिफ ने पत्रकारों को बताया कि रविवार दोपहर घर से फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी घबरा गए और उन्होंने तुरंत सूचना दी। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो घर का मंजर खून से लथपथ था। 31 वर्षीय महिला का 13 वर्षीय बेटा और 3 वर्ष की बेटी मृत पाई गई, जबकि 8 और 9 वर्ष के दो बच्चे घायल मिले। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।

आवारा कुत्ते ने दो साल की बच्ची को नोच डाला… बचाने आए दुकानदार पर भी हमला

आरोपी मां ऑनिंडा रोमेलस को पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया। उस पर हत्या और घातक हथियार से गंभीर हमले के दो-दो मामले दर्ज किए गए हैं। इस खबर ने हर किसी को झकझोर दिया है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button