उत्तराखंडभर्ती

कैसे हुई कुक और खलासी की नियुक्ति, होगी जांच

How were the cooks and sailors appointed? An investigation will be conducted

खबर को सुनें


कैसे हुई कुक और खलासी की नियुक्ति, होगी जांच

देहरादून, 24 अक्टूबर 2025 : उत्तराखण्ड वन विकास निगम में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले ने तूल पकड़ लिया है। निगम की प्रबंध निदेशक नीना ग्रेवाल ने कहा है कि कुक और खलासी की नियुक्तियों से जुड़े प्रचारित दो करोड़ रुपये की हानि के मामले की संपूर्ण जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ग्रेवाल ने बताया कि निगम में कार्य की आवश्यकता के अनुसार कुक और खलासी को दैनिक या बाह्य सेवा के माध्यम से सेवायोजित किया जाता है। यह व्यवस्था उत्तर प्रदेश वन निगम सेवा नियमावली के अनुसार मई 2022 तक लागू थी, जिसमें इन पदों के लिए निर्धारित मानक तय हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह प्रक्रिया विभागीय आवश्यकताओं और प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए संचालित की जा रही है। उत्तराखण्ड वन विकास निगम (संशोधित) अधिनियम, 2011 के तहत प्रबंध निदेशक को अस्थायी कर्मियों की नियुक्ति का अधिकार प्राप्त है।

प्रबंध निदेशक ने यह भी दोहराया कि निगम की सभी नियुक्तियाँ नियमों के अनुरूप की गई हैं। फिर भी, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और यदि किसी स्तर पर वित्तीय अनियमितता पाई गई तो कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button