उत्तराखंडऑफबीटडरतेंदुए का हमला

पौड़ी के वजली गांव में ग्रामीण पर गुलदार के हमला,  शोर मचाकर बचाई जान

A villager was attacked by a leopard in Vajli village of Pauri, he saved his life by shouting.

खबर को सुनें


पौड़ी के वजली गांव में ग्रामीण पर गुलदार के हमला,  शोर मचाकर बचाई जान

देहरादून, 16 जून 2026: विकासखंड पौड़ी के वजली गांव में गुलदार के हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया है।ग्रामीणों ने पीड़ित व्यक्ति के परिवार को समुचित मुआवजा दिए जाने और गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।

घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। पूर्व प्रधान अरविंद रावत ने बताया कि ग्रामीण धीरेंद्र लाल गांव में एक बीमार व्यक्ति का हालचाल पूछकर अपने पड़ोसी सचिन के साथ घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में अचानक उनका सामना गुलदार से हो गया। इससे पहले कि धीरेंद्र लाल संभलते, गुलदार ने उन पर पर हमला कर दिया, जिससे वह नीचे गिर पड़े। हालांकि, दोनों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।

हमले में धीरेंद्र लाल के पेट पर गुलदार के नाखूनों से खरोंच आई है। पूर्व प्रधान रावत ने बताया कि घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में वन गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button