आपदा

हरिद्वार में मनसा देवी पहाडी पर भारी भूस्‍खलन, मलबा आने से रेलवे ट्रैक बाधित, अभी ट्रेनों का संचालन ठप

Heavy landslide on Mansa Devi hill in Haridwar

खबर को सुनें


हरिद्वार में मनसा देवी पहाडी पर भारी भूस्‍खलन, मलबा आने से रेलवे ट्रैक बाधित, अभी ट्रेनों का संचालन ठप

: हरिद्वार, 8 सितंबर 2025: सोमवार तड़के हरिद्वार में मनसा देवी पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण रेलवे ट्रैक पर भारी मात्रा में मलबा आने से रेल यातायात ठप हो गया। इससे देहरादून–हरिद्वार और हरिद्वार–ऋषिकेश के बीच ट्रेनों का संचालन प्रभावित हआ है। रेलवे प्रशाुसन व आपदा प्रबंधन विभाग ट्रैक को बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे करीब आठ से दस ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई है। इस स्‍थान पर पहले भी मलबा गिरने से ट्रेनों का संचालन 20 घंटे प्रभावित रहा था।
घटना सुबह करीब पौने सात बजे की है। एकाएक मनसा देवी पहाड़ी से भीमगोडा क्षेत्र में  काली मंदिर के पास बड़े-बड़े बोल्डर रेलवे ट्रैक पर गिरने लगे। इससे वहां हडकंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुरोहित समेत दो लोग काली मंदिर के अंदर फस गए। वे किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले और सुरक्षित ठिकानें में पनाह ली।
भारी भूस्‍खलन से बाधित हुए ट्रैक के कारण देहरादून व योगनगरी ऋषिकेश की ओर आने वाली सभी ट्रेनों को हरिद्वार स्टेशन पर रोक दिया गया। वहीं देहरादून स्टेशन पर खड़ी वंदेभारत एक्सप्रेस सहित अन्य से गाड़ियाँ निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकीं। भूस्खलन की सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम, गैंगमैन और जेसीबी मशीनें मौके पर भेज दी गईं। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button