यातायात

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

Emphasis on increasing air connectivity in Uttarakhand

खबर को सुनें


उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के विस्तार पर की चर्चा। चिन्यालीसौड़ और पिथौरागढ़ की हवाई पट्टियों के विकास पर जोर। हेली सेवा पुनः प्रारंभ होने से चारधाम यात्रा होगी सुगम। मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट में रात्रिकालीन हवाई सेवा आरंभ करने का किया अनुरोध

नई दिल्ली, 12 सितंबर 2025 : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर राज्य में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने खास तौर पर चीन सीमा से सटी चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) और पिथौरागढ़ की हवाई पट्टियों को छोटे विमानों के संचालन के लिए विकसित करने का अनुरोध किया। इन हवाई पट्टियों के विकसित होने से न केवल चारधाम यात्रा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सामरिक और आपदा प्रबंधन के लिहाज से भी ये अत्यंत महत्वपूर्ण होंगी। मुख्‍यमंत्री ने इन हवाई पट्टियों को जल्‍द दिल्‍ली, देहरादून और हिंडन से जोडने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से राज्य में नागरिक उड्डयन क्षेत्र के विकास को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का उत्तराखंड के हवाई अड्डों पर स्थानीय उत्पादों के लिए ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के तहत कियोस्क स्थापित करने की पहल के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का 70% से अधिक क्षेत्र वनाच्छादित है और पहाड़ी जिलों में हवाई संपर्क पर्यटन, नागरिक आवागमन और आपदा प्रबंधन के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने गौचर (चमोली) और चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टियों को दिल्ली, देहरादून और हिंडन से जोड़ने का भी अनुरोध किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उनके सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

चारधाम हेली सेवाओं और अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव

हेली सेवा: मुख्यमंत्री ने मानसून के बाद चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवाओं को फिर से शुरू करने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सेवा विशेष रूप से बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए फायदेमंद होगी।
जौलीग्रांट हवाई अड्डा: मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर रात में भी हवाई सेवा शुरू करने का अनुरोध किया, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को लाभ मिल सके।
पंतनगर एयरपोर्ट: उन्होंने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भी चर्चा की और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से जल्द काम शुरू करने का अनुरोध किया।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button