खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स के रवाना हुई उत्तराखंड की 40 व 50 प्लस फुटबॉल और एथलेटिक्स टीम
20 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स समेत अन्य सेक्टर में होने हैं नेशनल गेम्स
देहरादून, 19 मार्च 2026: उत्तराखंड से खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में हिस्सा लेने जा रही फुटबॉल और एथलेटिक्स टीम गुरुवार को देहरादून के पवेलियन ग्राउंड से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गईं। टीमों को समाजसेवी सोनिया आनंद रावत व देहरादून के जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी ने फ्लेग ऑफ़ किया। फुटबाल टीम में 40 प्लस व 50 प्लस के 50 और एथलेटिक्स के 25 खिलाड़ी शामिल हैं।
खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के महासचिव एवं टेक्निकल डायरेक्टर डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि गेम्स का आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स समेत अन्य सेक्टर में 20 से 22 मार्च तक होगा। प्रतियोगिता में दस खेल शामिल किए गए हैं। बताया कि प्रतियोगिता के लिए 215 खिलाड़ियों ने 18 फरवरी से 16 मार्च देहरादून के पवेलियन ग्राउंड और परेड ग्राउंड में चले कैम्प में हिस्सा लिया था। उनमें से 75 खिलाड़ियों का चयन खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स के लिए हुआ।
40 प्लस फुटबाल टीम में चयनित खिलाड़ी
राजीव सिंह (कप्तान), अमर कोहली (उपकप्तान), चेतन थपलियाल, गोलकीपर लक्ष्मण थापा व संजय ममगाईं, अश्वनी कुमार, यशपाल चौहान, नरेंद्र सिंह श्रेष्ठा, मनोज नेगी, अनीश शर्मा व नलिश शर्मा (देहरादून), कोमल सिंह असवाल (ऋषिकेश), सुनील कुमार भट्ट (हरिद्वार), जीतेन्द्र सिंह नेगी, पंचम सिंह कठैत, कुंदन खन्ना, संजीव कुमार व राजीव सिंह (हल्द्वानी) इसके अलावा डॉ विरेन्द्र सिंह रावत कोच, विनेश राणा मैनेजर व कमल जगाती गोल कीपर कोच होंगे।
50 प्लस टीम में चयनित खिलाड़ी
खड़क बहादुर थापा (कप्तान), गोपाल सिंह रावत (उपकप्तान), संदीप थपलियाल, खड़क बहादुर, डॉ वीएस रावत, विमल सिंह रावत, परविंदर भंडारी, प्रदीप शर्मा, नन्द लाल ठाकुर, मनीष शर्मा, मनमोहन नेगी, आनंद गुसाईं, सुनील शर्मा, वीरेंद्र रतूड़ी, मुकेश नेगी, सुरेन्द्र पुन, अमर कोहली, विनेश राणा, अजय तिवारी व ट्सेरिंग येशी (देहरादून), गोपाल रावत व त्रिलोक नाथ गुप्ता (ऋषिकेश), गोल कीपर कमल जगाती (हल्द्वानी), राकेश मोहन बलोधी व हिम्मत सिंह रावत (पौड़ी गढ़वाल) इसके अलावा हरी चंद मैनेजर व विरेन्द्र प्रसाद रतूड़ी गोल कीपर कोच होंगे।
एथलेटिक्स में चयनित खिलाड़ी
दीपक पांडे, विमल सिंह रावत व प्रमोद जोशी (देहरादून), नमित शर्मा (हरिद्वार), राकेश मोहन बलोधी (पौड़ी गढ़वाल) आदि।
साथियों,
Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे।
अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो।
-संपादक