आपदाआपदा प्रबंधनउत्तराखंडडरदुर्घटनाराष्ट्रीय

उत्तरकाशी में गंगनानी के पास भागीरथी नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, तीन लापता

Innova car falls into the Bhagirathi River near Gangnani in Uttarkashi; four people dead, three missing

खबर को सुनें


उत्तरकाशी में गंगनानी के पास भागीरथी नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, तीन लापता

उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम जाते समय हुआ हादसा, हादसे के समय कार में सात लोग थे सवार, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू अभियान में जुटीं, लापता लोगों की तलाश को जल पुलिस व गोताखोरों ने संभाला मोर्चा

देहरादून, 05 नवंबर 2026: उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड से करीब 20 मीटर आगे डबराणी के पास गुरुवार सुबह एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोग लापता हैं, उनकी तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। कार में कुल सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। सभी यात्री गुजरात के साबरमती क्षेत्र के निवासी हैं और उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 7:21 बजे गंगनानी के पास गंगोत्री जा रही कार के नदी में गिरने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मनेरा से एनडीआरएफ के 27 सदस्यीय दल को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। हादसे के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए जल पुलिस और गोताखोर नदी के तेज बहाव में सर्च अभियान चला रहे हैं।

आपदा कंट्रोल रूम और पुलिस की ओर से सभी यात्रियों के नाम, पते और पहचान की पुष्टि करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी की जा रही है। आपदा प्रबंधन केंद्र और चिकित्सा दल को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि रेस्क्यू के दौरान किसी घायल के मिलने पर उसे तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button