अवार्डउत्तराखंडपुरस्कारयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

डीएफए का अंडर-14 उत्तराखंडी पहाड़ी फुटबॉल कप पर कब्जा

DFA wins U-14 Uttarakhand Pahari Football Cup

खबर को सुनें


डीएफए का अंडर-14 उत्तराखंडी पहाड़ी फुटबॉल कप पर कब्जा

* ओपन एज का खिताब भी डीएफए ने ही जीता

* 45-प्लस में हिमालयन एफसी ऋषिकेश विजेता

देहरादून, 05 जनवरी 2026 : देहरादून में पहली बार आयोजित उत्तराखंडी पहाड़ी फुटबॉल कप-2026 के अंडर-14 ओर ओपन एज वर्ग में देहरादून फुटबाल एकेडमी (डीएफए ) की टीम विजेता रही। जबकि, 45-प्लस वर्ग का खिताब हिमालयन एफसी ऋषिकेश की टीम ने जीता। इस तीन दिवसीय फुटबॉल कप के अंडर-14 वर्ग में आठ, ओपन एज वर्ग में 12 और 45-प्लस वर्ग में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया।

लीग कम नाकआउट आधार पर खेले गए इस फुटबॉल कप का आयोजन तीन से पांच जनवरी तक डीएफए के गूलरघाटी रोड स्थित भागीरथी एन्कलेव के मैदान में किया गया। डीएफए के संस्थापक अध्यक्ष एवं हेड कोच डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया टूर्नामेंट में अंडर-14 वर्ग के फाइनल में डीएफए ने दिल्ली एफसी को 2-1 से हराया। बेस्ट प्लेयर डीएफए के अक्स नेगी और बेस्ट गोलकीपर डीएफए के ही आशुतोष भट्ट रहे।

ओपन एज वर्ग का फाइनल मे डीएफए और गढ़वाल एफसी दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें डीएफए ने गढ़वाल एफसी दिल्ली पर टाइब्रेकर में 5-4 से जीत दर्ज की। डीएफए के अमन फ़र्शेवान को बेस्ट प्लेयर और प्रियांशु रावत को बेस्ट गोल कीपर का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं, 45 प्लस वर्ग के फाइनल में हिमालयन एफसी ऋषिकेश की टीम विजेता बनी। उसने पहाड़ी बॉयज एफसी को 2-1 से हराया। बेस्ट प्लेयर हिमालयन एफसी के मुकेश नेगी और बेस्ट गोल कीपर पहाड़ी बॉयज के विजय बिष्ट रहे।

विजेता-उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि आर्मी सर्विसेज खिलाड़ी कैप्टेन धीरज थापा,  पूर्व नेशनल खिलाड़ी मनीष शर्मा, सुनील शर्मा, विनेश राणा व रघुबीर कैश ने प्राइज, ट्रॉफी, मैडल व सर्टिफिकेट प्रदान किए। मैच में रेफरी की भूमिका हर्षित चौहान, हिमांशु, वरुण, विमल रावत, सुनील शर्मा, मनोज, आशीष नेगी, अमन व आशय ने निभाई। समापन पर कोच डॉ. रावत ने समस्त खिलाड़ियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं, नित्य एक से दो घंटे व्यायाम, योगाभ्यास आदि करें। नशा, फ़ास्ट फूड और जितना संभव हो सके मोबाइल से दूर रहें।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button