अध्यात्मउत्तराखंडऑफबीटचारधाम यात्रातीर्थाटनधर्म-परम्पराएंराष्ट्रीयसंस्कृति

माणा में माता मूर्ति से हुआ भगवान नर-नारायण का भावपूर्ण मिलन, आज पहुंचेंगे अपने जन्म स्थल लीलाढूंगी 

Lord Nar-Narayan had an emotional meeting with the mother idol in Mana, today he will reach his birthplace Liladhungi.

खबर को सुनें


माणा में माता मूर्ति से हुआ भगवान नर-नारायण का भावपूर्ण मिलन, आज पहुंचेंगे अपने जन्म स्थल लीलाढूंगी

भगवान नर-नारायण जन्मोत्सव के उल्लास में डूबा बदरीनाथ धाम, दो दिवसीय आयोजन के तहत रविवार श्रावण शुक्ल षष्ठी को डोली में विराजमान होकर माता मूर्ति मंदिर पहुंचे भगवान नर-नारायण, आज बामणी गांव और बदरीनाथ धाम का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को देंगे आशीर्वाद

देहरादून, 16 अगस्त 2026: बदरीनाथ धाम में नर-नारायण जन्मोत्सव का उल्लास छाया हुआ है। दो दिवसीय इस उत्सव के पहले दिन रविवार सुबह मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी ने अभिषेक के बाद भगवान नारायण की उत्सव मूर्ति को देव डोली में विराजमान किया और फिर डोली ने देश के प्रथम गांव माणा स्थित माता मूर्ति मंदिर के लिए प्रस्थान किया। सोमवार को भगवान नर-नारायण अपनी जन्मस्थली लीलाढूंगी जाएंगे।

परंपरा के अनुसार श्रावण शुक्ल षष्ठी को बदरीनाथ धाम में भगवान नर-नारायण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि देश के प्रथम गांव माणा के पास माता मूर्ति मंदिर पहुंचने पर नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी व पुजारियों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान नर-नारायण की पूजा-अर्चना के साथ उनका अभिषेक किया। इससे पूर्व, माणा में आइटीबीपी कैंप के पास महिला मंडल ने पुष्प वर्षा कर भगवान नर-नारायण की डोली का स्वागत किया। दोपहर के भोग के बाद डोली वापस बदरीनाथ धाम पहुंची और फिर भगवान नर-नारायण गर्भगृह में विराजमान हो गए। इस दौरान श्रद्धालुओं भंडारे का भोग भी लगाया।

इस अवसर पर पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, वेदपाठी रवींद्र भट्ट, वेदपाठी वाणी विलास डिमरी, माता मूर्ति मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, पंडित मोहित सती, माणा के पूर्व प्रधान पीतांबर मोल्फा, सहायक प्रोटोकाल अधिकारी संदीप कप्रवाण, जगमोहन बर्त्वाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत, राकेश झिंक्वाण, योगंबर नेगी, विकास सनवाल समेत आइटीबीपी व पुलिस के जवान, तीर्थपुरोहित व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

मान्यता के अनुसार सतयुग से ही नर-नारायण बदरीनाथ धाम में तपस्यारत हैं। उन्हें भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि सोमवार को भगवान नर-नारायण डोली में विराजमान होकर अपने जन्मस्थल लीलाढूंगी पहुंचेंगे। यहां विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना व भगवान का अभिषेक होगा। इससे पहले भगवान नर-नारायण बामणी गांव सहित बदरीनाथ धाम का भ्रमण कर अपने भक्तों को आशीर्वाद देंगे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button