Blogउत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

औली में 12 से 16 फरवरी तक हो सकते हैं नेशनल विंटर गेम्स

National Winter Games may be held in Auli from February 12 to 16

खबर को सुनें


औली में 12 से 16 फरवरी तक हो सकते हैं नेशनल विंटर गेम्स

देहरादून, 2 फरवरी 2026:  विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड ने अन्य राज्यों के स्कीइंग संगठनों से बात कर औली में नेशनल विंटर गेम्स  के लिए 12 से 16 फरवरी की तिथि प्रस्तावित की है। पर्यटन विभाग को पत्र भेजकर इस संबंध में अवगत करा दिया गया है।

चमोली जिले के औली में अंतरराष्ट्रीय स्तर के नंदा देवी स्लोप पर शीतकालीन खेलों के लिए पर्याप्त बर्फ मौजूद है। पर्यटन विभाग औली में नेशनल स्कीइंग प्रतियोगिता के साथ कार्निवाल के आयोजन का भी निर्णय ले चुका है। एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षमणि व्यास ने बताया कि देश के 18 राज्यों के स्की फेडरेशन से बातचीत के बाद आयोजन की तिथि प्रस्तावित कर पर्यटन सचिव को पत्र भेजा गया है।

राष्ट्रीय स्की कोच अजय भट्ट ने बताया कि नेशनल गेम्स के साथ औली कार्निवल का आयोजन होना है। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। बता दें कि इन दिनों औली में स्की प्रशिक्षण चल रहा है, इसके लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ी औली पहुंचे हुए हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button