Blogउत्तराखंडपुरस्कारप्रेरणायूथस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

ख़ुशख़बरी : दून में 15वां समर फुटबाल कैंप एक जून से, 25 जून तक चलेगा कैंप

Good news: 15th Summer Football Camp in Doon to begin from June 1st and continue till June 25th

खबर को सुनें


ख़ुशख़बरी : दून में 15वां समर फुटबाल कैंप एक जून से, 25 जून तक चलेगा कैंप

कैंप में पांच साल से 15 साल तक के छात्र-छात्राएं  ले सकते हैं हिस्सा, गूलर घाटी रोड स्थित भागीरथी एन्क्लेव  ग्राउंड रायपुर में होगा कैंप का आयोजन, रोजाना सुबह छह से आठ बजे तक लगेगा कैंप

देहरादून, 22 ने 2026: देहरादून फुटबाल एकेडमी (डीएफए) का 15वां समर  कैंप एक जून से गूलर घाटी रोड स्थित भागीरथी एन्क्लेव  ग्राउंड रायपुर लगने जा रहा है। 25 जून तक चलने वाले इस कैंप में पांच साल से 15 साल तक के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं। कैंप रोजाना सुबह छह से आठ बजे तक लगेगा, जिसमें खिलाड़ियों को फुटबाल की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। खास बात यह कि कैंप में गरीब एवं होनहार खिलाड़ियों को निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी।

एकेडमी हेड एवं कोच विरेन्द्र सिंह रावत ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैंप में खिलाड़ियों को स्किल, ड्रिबलिंग, शूटिंग, हेड वर्क, चेस्ट वर्क, जगलिंग, इनसाइड और आउट साइड द फुट वर्क, पॉजिशन गोलकीपर, डिफेन्डर, मिड फिल्डर, फॉरवर्ड, फीफा लॉ ऑफ़ द गेम्स आदि के बारे में बुनियादी जानकारी दी जाएंगी। रावत ने बताया कि एकेडमी की ओर से खिलाड़ियों को सालभर न सिर्फ खेल संबंधी जानकारी दी जाती है, बल्कि टूर्नामेंट के आयोजन के साथ नेशनल ट्रायल भी लिए जाते हैं।

30 मई तक करा सकते हैं कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन

रावत ने बताया की कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 मई है। इसके लिए इच्छुक खिलाड़ी को एक फोटो व आधार कार्ड की फोटो कॉपी अनिवार्य रूप से जमा करानी होगी। बताया कि एकेडमी के एक्सपर्ट कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। कैंप के समापन पर खिलाड़ियों को मैडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। जबकि बेहतरीन खिलाड़ियों को चुनकर उन्हें प्रोफेशनल क्लब में भेजा जाएगा। जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9319895526 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button