यूथस्पोर्ट्स

पृथ्वी शॉ ने फिर खोया आपा…. वीडियो देखें

खबर को सुनें


मुंबई, 7 अक्टूबर 2025: कभी मुंबई क्रिकेट की शान रहे पृथ्वी शॉ ने अपने पुराने घर लौटकर बल्ले से तूफान तो मचाया, लेकिन जाते-जाते मैदान पर बवाल भी खड़ा कर दिया। भारतीय टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी ने रणजी सीजन से पहले महाराष्ट्र की ओर से अपनी पूर्व टीम मुंबई के खिलाफ 181 रनों की लाजवाब पारी खेली, लेकिन आउट होने के बाद उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

तीन दिवसीय अभ्यास मैच में पृथ्वी ने 219 गेंदों पर 181 रन ठोके। वह दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, तभी मुशीर खान की गेंद पर बाउंड्री के पास कैच आउट हो गए। इसके बाद वह गुस्से में आपा खो बैठे और मुंबई टीम के खिलाड़ियों से भिड़ गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने मुशीर को बल्ला दिखाया। वह बार-बार कुछ कहते हुए मुशीर की तरफ बढ़ रहे थे। साथ ही खिलाड़ी उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे थे। बाद में अंपायर ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। जानकारी के मुताबिक, ड्रेसिंग रूम लौटते समय भी उनकी सिद्धेश लाड से कहासुनी हो गई थी।

इस लिंक पर देखें वीडियोः https://x.com/1120_insane/status/1975512288569532470

पृथ्वी शॉ ने आठ साल तक मुंबई के लिए खेला है, लेकिन इस सीजन उन्होंने टीम बदलकर महाराष्ट्र का रुख किया। 2018 में टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने वाले शॉ लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इस शतक से जहां उन्होंने चयनकर्ताओं को अपनी मौजूदगी का एहसास कराया, वहीं मैदान पर बवाल के चलते एक बार फिर विवादों में फंसते दिख रहे हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button